Home Latest CM भगवंत मान ने 4 मंत्रियों के बाद अपने OSD को भी...

CM भगवंत मान ने 4 मंत्रियों के बाद अपने OSD को भी हटाया: वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(CM Bhagwant Mann Removes OSD Omkar Singh) पंजाब कैबिनेट में फेरबदल के साथ ही सीएम भगवंत मान ने अपने ओएसडी ओंकार सिंह को भी हटा दिया है।

जानकारी में ओएसडी को हटाने के पीछे अभी तक कारण साफ नहीं हो पाया है। यह बड़ा अहम पद माना जाता है। क्योंकि वह ही सीएम ऑफिस के सारे काम काज संभालते है। साथ ही जरूरी मुद्दों पर सीएम को सलाह भी देते हैं।

ओंकार सिंह को 31 अगस्त 2022 को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सूत्र बता रहे है कि वह अपने काम को सही से नही कर पा रहे थे व मुख्यमंत्री कार्यलय की खास जानकारी लगातार बाहर आ रही थी।

➡️ पंजाब मंत्री मंडल से 4 मंत्रियों की हुई छुट्टी, 5 नए को मिली जिम्मेवारी, कइयों के बदलेंगे विभाग।

ओंकार सिंह मूलरूप से संगरूर के रहने वाले है। वहीं, उन्हें सीएम भगवंत मान सिंह का खास माना जाता है। वहीं, पहले भी कई पदों पर काम पर चुका है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई कुछ नहीं बोल रहा है। इस मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।

Translate »
error: Content is protected !!