Home Crime पंजाब में कांग्रेस नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

पंजाब में कांग्रेस नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

अमृतसर। राजवीर दीक्षित 

(Congress leader shot in Punjab; condition critical) अमृतसर के अजनाला इलाके में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सिरसा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वह दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से गोली चलाए जाने की बात सामने आई है।

घायल गुरदीप सिंह सिरसा को तत्काल सिविल अस्पताल अजनाला ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जगदेव खुर्द के पास हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक घटना अजनाला से कुछ दूरी पर स्थित गांव जगदेव खुर्द के नजदीक हुई। देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष की ओर से गोली चला दी गई।

इसी दौरान कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सिरसा गोली की चपेट में आ गए। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही थाना अजनाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना अजनाला के SHO अजयपाल सिंह के मुताबिक पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

पुलिस दोनों पक्षों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ विवाद की असली वजह और गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान करने में लगी है।

बयान के बाद स्पष्ट होगी घटना की वजह

पुलिस के अनुसार घायल गुरदीप सिंह सिरसा की हालत में सुधार होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। उनके बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल और विवाद से जुड़े लोगों की जानकारी खंगाल रही है।

Translate »
error: Content is protected !!