Home Breaking News रील बनाओ, इनाम पाओ: सरकार की नई योजना से युवाओं को मिलेगा...

रील बनाओ, इनाम पाओ: सरकार की नई योजना से युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका

द टारगेट न्यूज टीम
(Create Reels, Win 10 Lakh)सरकार ने डिजिटल युग के ट्रेंड को अपनाते हुए एक अनोखी और क्रांतिकारी योजना की शुरुआत की है। अब रील्स बनाने का शौक न सिर्फ मनोरंजन का ज़रिया होगा, बल्कि 10 लाख रुपये तक की कमाई का मौका भी बनेगा। राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने और झारखंड की सांस्कृतिक व प्राकृतिक विरासत को दुनिया के सामने लाने के लिए रील्स प्रतियोगिता की घोषणा की है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस योजना के तहत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को आमंत्रित किया गया है कि वे झारखंड के 528 चिन्हित पर्यटन स्थलों और त्योहारों पर आधारित रील्स बनाएं। इन स्थलों को चार श्रेणियों—A, B, C और D में बांटा गया है। प्रतिभागियों को अपनी रील्स में नयापन, रचनात्मकता और प्रभावशीलता दिखानी होगी।

Thar वाली थानेदारनी के सहयोगी का हाईवोल्टेज ड्रामा।

नेतरहाट की वादियों से लेकर देवघर के वैद्यनाथ धाम और पारसनाथ की पहाड़ियों तक, ये रील्स झारखंड की सुंदरता और संस्कृति का जीवंत चित्रण करेंगी। सरहुल, करमा और सोहराय जैसे आदिवासी त्योहारों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है।

पन्नू के खिलाफ हिमाचल के ऊना में जोरदार प्रदर्शन।

रील्स में किसी भी तरह की भ्रामक या झूठी जानकारी पर सख्त कार्रवाई होगी। सरकार इन रील्स का उपयोग प्रचार के लिए कर सकती है और निर्माता को उसका श्रेय भी दिया जाएगा। एक इंफ्लुएंसर को साल में एक बार ही पुरस्कार राशि दी जाएगी।

मकान खाली करवाने आई इंफोर्समेंट विभाग की टीम को खाली ही लौटना पड़ा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में शुरू की गई यह पहल न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम भी करेगी। झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर को सोशल मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया में पहचान दिलाने का यह एक अभिनव प्रयास है।

Translate »
error: Content is protected !!