Home Breaking News क्यों रद्द कर दी गई पंजाब में सभी कर्मचारियो व अधिकारियों की...

क्यों रद्द कर दी गई पंजाब में सभी कर्मचारियो व अधिकारियों की छुट्टियाँ? जानिए सरकार का बड़ा फैसला

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab Cancels Leaves Amid Wheat Procurement Drive)पंजाब में गेहूं खरीद सीजन के चलते सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने गुरदासपुर में माझा क्षेत्र के चार जिलों – गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर और तरनतारन – के वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक कर खरीद प्रबंधों की समीक्षा की। मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने स्टेशन पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और बिना ठोस कारण के कोई छुट्टी स्वीकार नहीं की जाएगी।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

राज्य सरकार ने 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया है और इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए 28,894 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट भी प्राप्त कर ली है। पंजाब भर में 1864 खरीद केंद्रों के साथ-साथ 600 अस्थायी केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।

Thar वाली थानेदारनी के सहयोगी का हाईवोल्टेज ड्रामा।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि फसल की खरीद के 24 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। मंडियों में साफ पानी, शौचालय, बिजली, सफाई और फर्स्ट-एड किट्स की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। साथ ही आढ़तियों को भी जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

पन्नू के खिलाफ हिमाचल के ऊना में जोरदार प्रदर्शन।

इस सख्ती और सक्रियता के पीछे सरकार की मंशा स्पष्ट है – किसानों को बिना किसी परेशानी के उनकी मेहनत का फल समय पर मिले और गेहूं खरीद प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के संपन्न हो।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
साच पास पर लगा विंटर ब्रेक, पांगी घाटी जाने वाला मार्ग बंद पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में पुनर्मतदान शुरू, हाईकोर्ट की निगरानी और भारी सुरक्षा के बीच वोटिंग पंजाब सरकार ने गमाडा का 15,000 करोड़ रुपये का विवादित फंडरेजिंग टेंडर किया रद्द ड्राइवर की नौकरी के लिए रूस गए जालंधर के युवक को सेना में जबरन किया गया भर्ती, यूक्रेन में फंसा 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस बदल सकती है ‘एक परिवार, एक टिकट’ नीति, जीत की क्षमता को मिलेगी प्राथमिकता आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-28): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-28): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-28): आज के पूज्य देव (भगवान शनि देव), पूजा विधान एवं महात्म्य विदेश भेजने के नाम पर ठगी का जाल! फर्जी वीजा एजेंटों से सावधान आर्मी स्टेशन की जासूसी! ISI कनेक्शन में युवक गिरफ्तार