Home Bollywood दिलजीत दोसांझ विवाद में फस गए है,उन के प्रोग्रामो को लेकर बैन...

दिलजीत दोसांझ विवाद में फस गए है,उन के प्रोग्रामो को लेकर बैन लगाने की मांग उठी, जानिए पूरा मामला।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Ban Demand on Diljit Dosanjh Over ‘Sardar Ji 3’ Controversy)मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ, जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की मौजूदगी ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। ट्रेलर रिलीज़ के बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म को बैन करने की मांग जोर पकड़ रही है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

अब यह विवाद सिर्फ फिल्म तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दिलजीत दोसांझ, फिल्म के निर्माता गुणबीर सिंह सिद्धू, मनमोड़ सिद्धू और निर्देशक अमर हुंदल को भी बैन करने की मांग की जा रही है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एम्प्लॉयीज (FWICE) ने इस मुद्दे पर एक सख्त प्रेस रिलीज जारी कर इन सभी पर राष्ट्रीय भावना का अपमान करने का आरोप लगाया है।

Video देखें: नंगल को देखे क्या क्या मिलने जा रहा है। मंत्री हरजोत बैंस ने किया खुलासा।

FWICE ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर दिलजीत दोसांझ का पासपोर्ट रद्द करने और उनकी भारतीय नागरिकता समाप्त करने की मांग की है। फेडरेशन का कहना है कि हानिया आमिर ने अतीत में भारतीय सेना और भारत विरोधी बयान दिए थे, और ऐसे व्यक्ति को फिल्म में लेना शहीदों का अपमान है।

Video देखें: ब्रह्मोती सतलुज घाट पर हुए हादसे का एक और वीडियो आया सामने।

फेडरेशन ने सभी OTT प्लेटफॉर्म्स से अपील की है कि वे दिलजीत से जुड़े सभी करार रद्द करें। साथ ही, देश के सभी फिल्म निर्माताओं और संगठनों को भविष्य में दिलजीत के साथ काम न करने का आग्रह किया गया है।

Video देखें: हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व विधायक राकेश कालिया को मिली धमकी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
गन्ना किसानों के बकाये को लेकर भाकियू (दोआबा) और मंत्री खुड्डियां के बीच बैठक, 27.84 करोड़ रुपये के भुगतान का आश्वासन हिमाचल के स्कूल ने पेश की मिसाल, 'ईमानदारी की दुकान' से बच्चों में संस्कारों की सीख दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले बम की धमकी, महालक्ष्मी रेसकोर्स में 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात संगरूर में आज रात 8 बजे 10 मिनट का ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, दुकानदारों व दफ्तरों को सख्त पालन के निर्देश मनी लॉन्ड्रिंग मामला: पूर्व एसएसबी जवान के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के 8 ठिकानों पर छापेमारी हॉस्टल में छात्र के साथ मारपीट! रेकोंग पिओ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पालमपुर में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, पंजाब के दो युवक 28.65 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार शिमला में एडवेंचर का नया रंग, जुन्गा फ्लाइंग फेस्टिवल में 60 से अधिक पर्यटकों ने उड़ान भरी डीआईजी भुल्लर मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के 4 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को समन; 40 अफसर रडार पर हिमाचल में जंगलों की आग से 200 हेक्टेयर वन राख, किन्नौर में दर्दनाक हादसे में महिला की मौत