Home Latest पंजाब में चार विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव की घोषणा, इस...

पंजाब में चार विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव की घोषणा, इस दिन डाले जाएंगे वोट

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(By-Elections Announced for Four Key Assembly Seats) चुनाव आयोग ने पंजाब की चार विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि पंजाब की चार विधानसभा सीटें बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिदड़बाहा विधानसभा सीट पर उप चुनाव होने जा रहे हैं।

इन सभी चार सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को परिणाम घोषित होगा।

➡️ CCTV फुटेज ने खोल दी हिमाचल-पंजाब सीमा पर हादसे की पोल। Video देखने के लिए इस Line को क्लिक करें 

इनमें से 3 सीटें कांग्रेस और एक सीट आम आदमी पार्टी के पास थी।

इन सीटों के विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद यह सीटें खाली हो गई थीं।

इनमें बरनाला से विधायक रहे गुरमीत सिंह अब संगरुर से सांसद हैं, जबकि गिदड़बाहा से पूर्व विधायक अमरेन्द्र सिंह राजा वडिंग लुधियाना से, राजकुमार चब्बेवाल होशियारपुर से और डेरा बाबा नानक से विधायक सुखजिन्द्र सिंह रंधावा गुरदासपुर से सांसद बन गए हैं।

उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो जाएंगी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में BJP-अकाली दल गठबंधन पर मुहर जल्द! अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ की मांग फायरिंग में 2 युवकों को गोलियों से भूना अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों समेत 75 मरीजों को कराया गया शिफ्ट AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी