EPFO की बैठक में बड़ा फैसला, करोड़ों कर्मचारियों को झटका

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(EPFO Alert: Possible Cut in PF Interest Rate)
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े करोड़ों कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। EPFO की केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड की बैठक 28 फरवरी को होने जा रही है, जिसमें भविष्य निधि (PF) पर मिलने वाली ब्याज दर में कटौती का फैसला लिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह कर्मचारियों के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

ब्याज दर में कितनी गिरावट संभव?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2023-24 में घोषित 8.25% की ब्याज दर में कमी हो सकती है। मौजूदा फंड और निवेश को देखते हुए ब्याज दर 8.2% से 8.25% के बीच रह सकती है। इसके पीछे बॉन्ड यील्ड में आई गिरावट को कारण माना जा रहा है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

PF पर अभी कितना ब्याज मिल रहा है?

EPFO की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 में कुल 2.26 लाख करोड़ रुपये का योगदान हुआ, जो 6.54% की सालाना वृद्धि दर्शाता है। 31 मार्च 2024 तक कुल निवेश 15.29 लाख करोड़ रुपये था।

ब्याज दर में कटौती क्यों हो सकती है?

विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के महीनों में बॉन्ड यील्ड में लगातार गिरावट आई है, जिससे EPFO की आय प्रभावित हो सकती है। EPFO की निवेश समिति ने भी ब्याज दर को लेकर पुनर्विचार करने की सिफारिश की है।

🟦🟦🟦🟦 सतलुज में पहुंच गया फैक्टरियों का कैमिकल,कहा है पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य।

पेंशन पर भी हो सकती है चर्चा

इस बैठक में PF ब्याज दर के साथ-साथ पेंशन योजनाओं पर भी चर्चा की जा सकती है। CBT (सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज) की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया कर रहे हैं, और वे इस फैसले को अंतिम रूप देंगे।अगर ब्याज दर में कटौती की जाती है, तो यह EPFO के करोड़ों खाताधारकों के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। अब सभी की नजरें 28 फरवरी को होने वाली बैठक पर टिकी हैं।