Home Punjab सोने की कीमतों में गिरावट जारी, खरीददारों के लिए सुनहरा मौका

सोने की कीमतों में गिरावट जारी, खरीददारों के लिए सुनहरा मौका

दिल्ली। राजवीर दीक्षित

(Gold Prices Fall Again – Check Today’s Rates)
सोना खरीदने वालों के लिए राहत की खबर! लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोना 85,000 रुपये के स्तर से लुढ़ककर 84,601 रुपये पर आ गया, जबकि चांदी 94,823 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,150 रुपये गिरकर 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत 87,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। चांदी भी 1,000 रुपये सस्ती होकर 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

🟦🟨🟦 युवक अपहरण मामले में सनसनीखेज मामले का खुलासा। सुन कर रह जाएंगे हैरान।

अब भी महंगा है सोना, लेकिन कीमतों में गिरावट बनी रहेगी?

हालांकि, इस साल की शुरुआत से अब तक सोना 9,472 रुपये महंगा हो चुका है और चांदी में भी 9,031 रुपये की तेजी आई है। पिछले साल 2024 में सोने के दाम 12,810 रुपये तक बढ़े थे।

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के लिए यह गिरावट खरीदारी का सही मौका साबित हो सकती है।

 

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ से 48 घंटे मिल सकती है प्रदूषण से राहत, चंडीगढ़ में बारिश की संभावना नहीं भारत और इज़राइल के बीच कॉम्बैट पावर और क्षमता निर्माण साझेदारी पर विचार-विमर्श पंजाब: 1992 के लापता होने के मामले में पूर्व एसएसपी को पांच साल की सजा हिमाचल के पर्यटन को झटका? भुंतर एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या में गिरावट चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रमुख चौराहों पर मिस्ट फव्वारे लगाने की योजना पंजाब ने चंडीगढ़ के अगले एसएसपी के चयन के लिए योग्य अधिकारियों का पैनल मांगा चंडीगढ़ में मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियमों का सख्ती से पालन करने की मांग पंजाब कांग्रेस में अंतर्विरोध की चर्चा: क्या लुधियाना रैली में शामिल होंगे राजा वडिंग? चन्नी की यात्रा को मिला समर्थन और विरोध चेक गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में खाद्य और फिल्म उत्सव आयोजित करने का प्रस्ताव रखा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 1984 के दंगों को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना