Home Latest Breaking: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरेस्ट:ED ने 2 हजार करोड़ के...

Breaking: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरेस्ट:ED ने 2 हजार करोड़ के घोटाले में पहले बुलाया फिर गिरफ्तार किया।

जालंधर/चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(ED Arrests Former Minister Bhushan Ashu in Major Corruption Case) पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को ED की टीम ने जालंधर कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया है। भारत भूषण आशु आज ईडी कार्यालय पहुंचे थे। जहां देर शाम तक पहले तो पूछताछ जारी रही उसके बाद उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु जब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के प्रभारी थे, तब उन पर करीब 2 हजार करोड़ रुपए के टेंडरों में घोटाले का आरोप लगा था।

पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडरों में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई थी।

➡️ नंगल में ED की Raid Live देखने के लिए इस लाइन को Click करें।

इसके बाद तलाशी के दौरान ईडी को करीब डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति के दस्तावेज भी मिले थे। इस दौरान करीब 30 लाख रुपए भी जब्त किए गए थे। जिसका जवाब वह मौके पर नही दे पाए।

आपको यह बता दे ये मामला पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से उठाया गया था। इस मामले में विजिलेंस कोर्ट में चालान भी पेश कर चुकी है।

➡️ Video: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ब्यान से क्या सहमत है, देखें अब क्या दी गई राहत

इसके बाद इस मामले से जुड़े दस्तावेज ईडी ने मांगे थे और मामले की जांच अपने स्तर पर शुरू की थी। सूचना के अनुसार ईडी ने भारत भूषण आशु को आज अपने आफिस में पेश होने के लिए बुलाया था।

जांच में सामने आ चुका है कि लेबर ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला में अनाज मंडियों में आरोपी वाहनों पर नकली नंबर प्लेट लगाकर माल की ढुलाई करते थे।

वहीं, आरोपियों ने टेंडर लेने से पहले विभाग में गलत वाहनों के नंबर लिखवा दिए। जांच के दौरान पता चला कि जो नंबर लिखवाए थे वह स्कूटर, बाइक आदि टू-व्हीलर के थे। जिन वाहनों के यह नंबर हैं, वह माल ढोने के लिए मान्य ही नहीं हैं।

भारत भूषण आशु 2 हजार करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार किए गए है।

Translate »
error: Content is protected !!