Home India Augest : 13 दिन बैंक की छुट्टियां, जाने सारी जानकारी

Augest : 13 दिन बैंक की छुट्टियां, जाने सारी जानकारी

नई दिल्ली । राजवीर दीक्षित

(August Bank Holidays: 13 Days to Note!) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अगस्त महीने में सरकारी और प्राइवेट बैंकों में कुल 13 दिन छुट्टियां रहने वाली है।

इन छुट्टियों में स्वतंत्रता विस और रक्षा बंधन जैसे त्योहारों के साथ ही शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल है।

अगर आरपो भी किसी जरुरी काम से बैंक जाना है, तो घर से निकलने के पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देख लें।

अगस्त में इतने दिन बंद हैं बैंक

आरबीआई के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, अगस्त में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार और 4 रविवार को भी शामिल किया गया है।
आरबीआई की आफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग राज्यों के अनुसार अलग-अलग होती है।

छुट्टियों की पूरी लिस्ट

– 3 अगस्त : केर पूजा (अगरतला)
– 4 अगस्त : रविवार
– 8 अगस्त : टेंडोंग लो रम फाट (गंगटोक)
– 10 अगस्त : दूसरा शनिवार
– 11 अगस्त : रविवार
– 13 अगस्त : देशभक्त दिवस (इम्फाल)
– 15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस (देश भर में छुट्टी)
– 18 अगस्त : रविवार
– 19 अगस्त : रक्षाबंधन (देश भर में छुट्टी
– 20 अगस्त : श्री नारायण गुरु जयंती (कोची, तिरुवनंतपुरम)
– 24 अगस्त : चौथा शनिवार
– 25 अगस्त : रविवार
– 26 अगस्त : जन्माष्टमी (देश भर में छुट्टी)

राज्यों के हिसाब से होती हैं बैंकों की छुट्टियां

बता दें कि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है।

आरबीआई की आफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों व छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया होता है।

आनलाइन होते रहेंगे बैंक के सारे काम

बैंकों के बंद रहने के बावजूद भी ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी।

छुट्टियों के दिन भी लोग आनलाइन बैंकिंग की सहायता से अपने सारे काम निपटा सकते हैं।

आज के समय में बैंक की ज्यादातर सर्विसेज आनलाइ उपलब्ध हैं।

इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब में BJP-अकाली दल गठबंधन पर मुहर जल्द! अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 7 करोड़ की मांग फायरिंग में 2 युवकों को गोलियों से भूना अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों समेत 75 मरीजों को कराया गया शिफ्ट AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी