नई दिल्ली | राजवीर दीक्षित
(“Seeing the extreme heatwave, PM Modi personally took charge and issued these strict instructions to the nation”) देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। उत्तर भारत समेत कई राज्यों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। तेज धूप और लू के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से सतर्क रहने और एक-दूसरे की मदद करने की अपील की है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर असर डाल रही है। उन्होंने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, घर से बाहर निकलते समय अपने साथ पानी रखने और दोपहर की तेज धूप से बचने की सलाह दी। पीएम मोदी ने कहा कि इस समय इंसानियत और संवेदनशीलता सबसे बड़ी ताकत है। यदि संभव हो तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी जरूर दें।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने उन लोगों की भी सराहना की जो अपने घरों और दुकानों के बाहर मटकों या बर्तनों में पानी रखते हैं ताकि जरूरतमंद लोग पानी पी सकें। उन्होंने लोगों से अपने बुजुर्ग माता-पिता और रिश्तेदारों का खास ध्यान रखने की अपील भी की। पीएम मोदी ने कहा कि बुजुर्गों को ज्यादा पानी पीने और बिना जरूरत धूप में बाहर न निकलने की सलाह दें।
प्रधानमंत्री ने पक्षियों और जानवरों के लिए भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि घर, छत या बालकनी में पानी से भरा छोटा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी की जिंदगी बचा सकता है। इस भीषण गर्मी में एक-दूसरे की मदद और संवेदनशीलता ही सबसे बड़ा सहारा बन सकती है।



















