Home Latest Punjab : यहां फहराएंगे CM मान और अन्य मंत्री तिरंगा, See...

Punjab : यहां फहराएंगे CM मान और अन्य मंत्री तिरंगा, See Detail

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(State-Level Independence Day Celebrations in Punjab Announced) पंजाब सरकार ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के ध्वजारोहण समारोह को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार राज्य स्तरीय आयोजन जालंधर में हो रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराएंगे।

इस कार्यक्रम के तहत पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान बठिंडा में तिरंगा फहराएंगे। डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी रूपनगर, मंत्री हरपाल चीमा पटियाला, अमन अरोड़ा फाजिल्का, डाॅ. बलजीत कौर बरनाला, कुलदीप सिंह धालीवाल तरनतारन, डाॅ. बलबीर सिंह संगरूर, ब्रह्म शंकर जिम्पा पठानकोट, लाल चंद गुरदासपुर में झंडा फहराने की रस्म अदा करेंगे।

➡️ नंगल से भाखड़ा डैम मुख्य मार्ग को बनवाने में आखिर किसकी जिम्मेवारी बनती है ! Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

इसके अलावा लालजीत सिंह भुल्लर फिरोजपुर, हरजोत सिंह बैंस मोहाली, हरभजन सिंह मोगा, चेतन सिंह जोड़ामाजरा मानसा, अनमोल गगन मान नवांशहर, बलकार सिंह लुधियाना, गुरुमीत सिंह खुड़ियां अमृतसर में झंडा फहराने की रस्म अदा करेंगे।

अधिसूचना में डीसी को 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और सलामी लेने के कार्यक्रम के बारे में मंत्रियों के संज्ञान में लाने का निर्देश दिया गया है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पीयू कुलपति टंकेश्वर कुमार ने पुटा को दिया आश्वासन, शिक्षकों की लंबित मांगों का जल्द होगा समाधान लुधियाना में भीषण सड़क हादसा: मिनी ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में 3 की मौत, एक ही परिवार के 5 लोग घायल सियासी ड्रामा! कांग्रेस प्रत्याशी ने 3 बार बदला पाला, BJP के टिकट पर निर्विरोध बनीं प्रधान पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, विधायक डॉ. चरणजीत सिंह अकाली दल में शामिल कनाडा के ब्रैम्पटन में रेस्तरां गोलीबारी और हमले के मामले में पंजाब मूल के दो युवक गिरफ्तार BSF जवान की हिरासत में मौत: NCB ने निलंबित सैन्य अधिकारी मेजर अमित कुमार को मूल कैडर में वापस भेजा सालों के इंतजार के बाद आम लोगों के लिए खुला फरीदकोट का ऐतिहासिक किला मुबारक मोगा नगर निकाय पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, बाघापुराना और धर्मकोट में 63.71 प्रतिशत वोटिंग आज का पंचांग (2026-11-29): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-29): आज के पूज्य देव (भगवान सूर्य देव), पूजा विधान एवं महात्म्य