Home Himachal Pradesh घर मे अकेला 4 साल का बच्चा जिंदा जला, अगले दिन मिला...

घर मे अकेला 4 साल का बच्चा जिंदा जला, अगले दिन मिला शव। जाने सारी जानकारी

कुल्लू । राजवीर दीक्षित

(Four-Year-Old Boy Perishes in Devastating Fire in Lahaul Spiti) हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में देर शाम एक मकान में आग लग गई। इस घटना में 4 साल का बच्चा जिंदा जल गया। बच्चे का क्षत-विक्षत हालत में शव 15 घंटे बाद आज बरामद किया गया।

सूचना के अनुसार, बीती शाम पौने सात बजे परिजनों को पता चला कि उनके घर में आग लगी है। इसके बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन, अग्निशमन विभाग और पुलिस जवान पहुंचे।

रात 9 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा ‌सका। इसके बाद बच्चे को खोजा गया। मगर बच्चे का रात 10 बजे तक सुराग नहीं लग पाया।

➡️ Video: असल मे यह फ़िल्म का सीन नही है, पुलिस ने दिखाई बहादुरी। Link Click

आज सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अब जाकर बच्चे का जला हुआ शरीर बरामद किया गया। मकान जलने के बाद ढह गया था। इससे बच्चे को खोजने में वक्त लग गया।

Translate »
error: Content is protected !!