शिमला। राजवीर दीक्षित
(HRTC Employees Get ₹10 Crore Overtime Payout from Government)हिमाचल प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) के ड्राइवर और कंडक्टरों को बड़ी राहत देते हुए रात्री ओवरटाइम भत्ता के रूप में 10 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह राशि शनिवार को शिमला समेत सभी डिपो में संबंधित कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई, जिससे उनमें खुशी की लहर दौड़ गई।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
सरकार ने पूरा किया वादा
राज्य सरकार द्वारा यह मार्च महीने में दूसरी बार रात्रि भत्ते का भुगतान किया गया है। इससे पहले 5 मार्च को 5 करोड़ रुपये जारी किए गए थे, लेकिन कर्मचारियों की असंतुष्टि के चलते उन्होंने हड़ताल की चेतावनी दी थी।
इसके बाद एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने हस्तक्षेप किया और कर्मचारियों के साथ लगातार बैठकें कीं। अंततः उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हस्तक्षेप कर 10 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का ऐलान किया, जिससे कर्मचारियों की मुख्य मांग पूरी हो गई।
🟨🟨🟨 हिमाचल में कानून व्यवस्था पर सवाल: श्रद्धालुओं ने होमगार्ड जवान को पीटा, देखें Video.
पदोन्नति और नियमितीकरण पर भी फैसला
एचआरटीसी कर्मचारियों की पदोन्नति और नियमितीकरण को लेकर भी बड़ी घोषणाएं हुई हैं:
पदोन्नति प्रक्रिया शुरू: कुछ कंडक्टरों को चीफ इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।
नियमितीकरण: 31 मार्च को दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारी नियमित होंगे।
अन्य श्रेणी के कर्मचारी: पीस मील वर्कर और अन्य कर्मचारी, जिन्होंने तय कार्यकाल पूरा कर लिया है, उन्हें 15 अप्रैल से पहले नियमित किया जाएगा।
वरिष्ठ चालक पद: चालकों को वरिष्ठ चालक का दर्जा देने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
🟨🟨🟨 ग़ैर-क़ानूनी इमिग्रेशन पर लगेगी लगाम ! केंद्र सरकार ने पेश किया यह सख्त बिल,जाने सारी जानकारी।
कर्मचारियों में उत्साह
सरकार के इस फैसले से एचआरटीसी के कर्मचारियों में उत्साह और संतोष देखने को मिल रहा है। इससे परिवहन सेवाओं में भी सुधार होने की उम्मीद है।