Home Punjab सनसनीखेज वारदात! शहर में अंधाधुंध फायरिंग, परिवार के तीन सदस्यों की गोली...

सनसनीखेज वारदात! शहर में अंधाधुंध फायरिंग, परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या

फिरोजपुर । राजवीर दीक्षित

(Mass Shooting in Firozpur: Three Family Members Killed in Daylight Attack) पंजाब के फिरोजपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई है।

वारदात मंगलवार दोपहर को हुई। हमलावर बाइक पर आए थे। करीब बीस राउंड फायरिंग की गई है।

हमला कर युवक की उंगलिया काटने वाले 10 लोगो पर दर्ज हुआ मामला, 4 नामजद। Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

वारदात गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के सामने हुई।

जानकारी के अनुसार, सफेद बरना कार में पांच लोग सवार थे।

वारदात में एक महिला की भी मौत हुई है।

सूत्रों के अनुसार, मरने वाले युवक दिलजीत सिंह (29) पर हत्या के दो केस दर्ज थे।

बाकी मरने वालों में दिलजीत की बहन और चचेरा भाई शामिल है।

महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं बाकी दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर पांच नकाबपोश आए और कार को रुकवाया।

कार के रुकते ही फायरिंग शुरु कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Translate »
error: Content is protected !!