Home Chandigarh पंजाब में 15,00,00,000 रुपये की हेरोइन सहित अफ्रीकी महिला गिरफ्तार

पंजाब में 15,00,00,000 रुपये की हेरोइन सहित अफ्रीकी महिला गिरफ्तार

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(“African woman arrested in Punjab with heroin worth ₹15,00,00,000″) पंजाब के तरनतारन में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीआईए स्टाफ तरनतारन ने एक अफ्रीकी महिला को 3 किलो हेरोइन और एक वैगन आर कार सहित गिरफ्तार किया है। बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक विदेशी महिला सीमा क्षेत्र में नशे की बड़ी खेप लेने पहुंची हुई है। सूचना मिलते ही एसएसपी सुरिंदर लांबा ने पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया। इसके बाद बाईपास के पास नाकाबंदी की गई, जहां उत्तर प्रदेश नंबर की एक वैगन आर कार को रोका गया। कार चला रही महिला की तलाशी लेने पर 3 किलो हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार महिला की पहचान नाइजीरिया के डेल्टा स्टेट निवासी बेला के रूप में हुई है, जो फिलहाल दिल्ली के संडे बाजार इलाके में रह रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला भारत काम सीखने आई थी, लेकिन बाद में नशा तस्करी के नेटवर्क में शामिल हो गई।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी महिला पहले भी कितनी बार पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से नशे की खेप लेकर जा चुकी है और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Translate »
error: Content is protected !!