Home Chandigarh AAP की सूची जारी; 4 महिलाओं को टिकट!

AAP की सूची जारी; 4 महिलाओं को टिकट!

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित 

 

(AAP releases list; 4 women get tickets!) चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। आठ नामों वाली इस सूची में चार महिलाओं को जगह दी गई है। पार्टी ने वार्ड नंबर 19 से मौजूदा पार्षद नेहा मुसावत का टिकट काटकर ललित मोहन को उम्मीदवार बनाया है।

नेहा मुसावत 2021 में AAP के टिकट पर चुनाव जीतकर पार्षद बनी थीं। फरवरी 2024 में वह दो अन्य पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गई थीं, लेकिन मार्च 2024 में फिर AAP में लौट आई थीं। अब पार्टी ने आगामी चुनाव में उनकी जगह नए चेहरे पर भरोसा जताया है।

इन 8 वार्डों में घोषित किए उम्मीदवार

AAP की ओर से जारी सूची के अनुसार वार्ड नंबर 6 से तलविंदर सिंह, वार्ड नंबर 8 से सुखवंत कौर, वार्ड नंबर 13 से अंजू सेठी, वार्ड नंबर 14 से श्री राम जायसवाल, वार्ड नंबर 17 से बिंदु बाला गर्ग, वार्ड नंबर 19 से ललित मोहन, वार्ड नंबर 26 से सतविंदर कौर और वार्ड नंबर 34 से नरेंद्र भाटिया को टिकट दिया गया है।

AAP ने किया मेयर बनाने का दावा

चंडीगढ़ AAP अध्यक्ष विजय पाल सिंह और प्रेम गर्ग ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर सभी उम्मीदवारों की जीत के लिए काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस बार निगम चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और अपना मेयर बनाने में सफल होगी।

जनता के बीच रहने वालों को टिकट देने का दावा

पार्टी के वरिष्ठ नेता जरनैल सिंह ने कहा कि AAP पूरी ताकत और रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों को चुना है, जो लोगों के बीच रहते हैं और उनकी समस्याओं को समझते हैं।

उन्होंने दावा किया कि चंडीगढ़ के लोग भाजपा के शासन से परेशान हैं और बदलाव चाहते हैं। AAP स्वच्छ, बेहतर और विकसित चंडीगढ़ के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और हर वार्ड में मजबूती से मुकाबला करेगी।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
AAP की सूची जारी; 4 महिलाओं को टिकट! 7.95 करोड़ से बदलेगी नूरपुर बेदी-झज्ज सड़क की सूरत, डबल लेयर का काम तेज Ind-NZ टेस्ट देखने स्कूल से गायब हुए बच्चे, कैमरा देखते ही छिपाए चेहरे! नमक डालकर छिपाई लाश, पार्टनर पर शक! Brezza के लिए दूल्हे ने तोड़ी शादी, कांस्टेबल सस्पेंड! बिसलेरी के पानी में कैंसरकारी तत्व? FSSAI ने ठोका केस! BJP विधायक ने जहर निगला; हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती! कसौली के लोगों की मुश्किलें बढ़ीं, मोटरें खराब और पानी की गुणवत्ता पर सवाल! पंजाब की माझा शतरंज की बिसात: कैरों ने शिअद की घर वापसी के लिए वल्टोहा की राजनीतिक 'बाली' मांगी पार्टी की मोगा रैली के दिन ईडी द्वारा उसके विधायक को तलब करना आप के लिए फायदेमंद हो सकता है