शिमला। राजवीर दीक्षित
(Sukhu’s Delhi Visit: Political Shake-Up Ahead)हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली के लिए रवाना हो रहे है। दो दिनों तक केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस के आला नेताओं से मीटिंग करने के बाद, वह पार्टी के संगठन को लेकर अहम चर्चा करेंगे। सूत्रों से जानकारी मिली है कि वह कैबिनेट विस्तार और संगठन के नए रूप को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस संगठन की स्थिति पर सवाल उठ रहे थे और अब इसे सुलझाने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू के दिल्ली दौरे को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
इस दौरे के दौरान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर नए नेतृत्व की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा हो सकती है, क्योंकि वर्तमान अध्यक्ष का कार्यकाल अप्रैल 2025 में समाप्त होने वाला है। इसके अलावा, कैबिनेट में खाली पड़े पद को भरने को लेकर भी फैसले संभव हैं।
विधायक संजय अवस्थी, सुंदर सिंह ठाकुर, संजय रत्न और आशीष बुटेल कैबिनेट मंत्री बनने की रेस में हैं। इस पर क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों का असर पड़ सकता है।