Home Punjab पंजाब में बुधवार को स्कूल, कॉलेज, दफ्तर रहेंगे बंद , जाने क्यों?

पंजाब में बुधवार को स्कूल, कॉलेज, दफ्तर रहेंगे बंद , जाने क्यों?

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित

(Punjab Declares Holiday on Tuesday)
पंजाब सरकार ने 26 फरवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि के पवित्र दिन पर सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है। इस दिन राज्य भर के सरकारी दफ्तरों, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। महाशिवरात्रि इस बार पूरे देश में 26 फरवरी को मनाई जा रही है, जो भगवान शिव की पूजा और व्रत का विशेष दिन होता है। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पंजाब सरकार ने राज्य में हिंदू समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह छुट्टी घोषित की है। इस संबंध में सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को पहले ही आदेश दिए जा चुके हैं।

Translate »
error: Content is protected !!