Home India पहला मैडल हरियाणवी छोरी ने दिलाया देश को, पेरिस ओलिंपिक में भारतीय...

पहला मैडल हरियाणवी छोरी ने दिलाया देश को, पेरिस ओलिंपिक में भारतीय महिला शूटर ने जीता ब्रॉन्ज।

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Bronze Glory: Manu Bhaker Shines at Paris Olympics) भारतीय शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में देश को पहला मेडल दिला दिया है।

उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। रविवार को फाइनल में वह कोरियन शूटर के साथ हुए मुकाबले में सिल्वर मेडल से चूक गईं।

हरियाणा में झज्जर जिले के गोरिया गांव की रहने वाली मनु भाकर शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। मनु भाकर ने भारत को ओलिंपिक में 12 साल बाद शूटिंग में मेडल दिलाया है।

➡️ Canada से ‘द टारगेट न्यूज’ इस लाइन को Click करें और देखे लोगो के दिन की शुरुआत।

मेडल जीतने के बाद मनु भाकर ने कहा, ‘वह गीता बहुत पढ़ती है। इससे उसे फोकस करने में मदद मिलती है। आज के मैच में मैंने आखिर तक टारगेट पर फोकस किया।

हालांकि वह ब्रॉन्ज मेडल ही जीत पाईं। वह इससे खुश है। भारत इससे ज्यादा डिजर्व करता है। उम्मीद है कि बाकी गेम्स में भारत और मेडल जीतेगा।’

पीएम मोदी ने मनु भाकर को बधाई देते हुए कहा कि एक ऐतिहासिक पदक! बहुत बढ़िया, पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत का पहला पदक जीतने के लिए! कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि!

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई, नाबालिगों समेत 75 मरीजों को कराया गया शिफ्ट AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे दीवाली के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में स्वच्छता की पोल खुली, कचरे से पटे मिले कैंपस के मुख्य स्थल