Home Chandigarh भारत के गौरव ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को लगाया 425 करोड़ का...

भारत के गौरव ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को लगाया 425 करोड़ का चूना! पूरा मामला कर देगा हैरान!

द टारगेट न्यूज डेस्क।

(“India’s Pride Allegedly Dupes Indonesian President of ₹425 Crore; The Entire Case Will Leave You Shocked! “) भारत के प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया यात्रा के बीच एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक भारतीय मूल के गौरव श्रीवास्तव पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को करोड़ों रुपये की कथित ठगी का शिकार बनाने का आरोप लगा है। यह मामला उस समय का है जब प्रबोवो सुबियांतो इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री थे।

जानकारी के अनुसार, गौरव श्रीवास्तव ने वर्ष 2020 से 2022 के बीच खुद को अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA का एजेंट बताकर इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों का भरोसा जीत लिया। आरोप है कि उसने रक्षा सौदों के नाम पर लगभग 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 425 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। बताया जाता है कि राष्ट्रपति प्रबोवो भी उस पर इतना विश्वास करने लगे थे कि उन्हें प्यार से “मिस्टर जी” कहकर बुलाते थे।

रिपोर्टों के मुताबिक, गौरव ने इंडोनेशियाई सेना को F-15 लड़ाकू विमान, ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और C-130 ट्रांसपोर्ट विमान उपलब्ध कराने का दावा किया। इसके लिए उसने कथित तौर पर कई शेल कंपनियों का नेटवर्क बनाया और रक्षा मंत्रालय को बड़े रक्षा समझौतों में शामिल किया। इन प्रस्तावित सौदों की कुल कीमत लगभग 1.32 लाख करोड़ रुपये बताई गई है। बाद में टैक्स संबंधी गड़बड़ियों के चलते उसकी कंपनियां बंद हो गईं।

इतना ही नहीं, आरोप है कि उसने अमेरिका के एक कथित “सीक्रेट प्रोग्राम” के नाम पर फर्जी लोन भी स्वीकृत करवा लिया। जांच में सामने आया कि इसी रकम से उसने लॉस एंजेलिस में करीब 208 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला खरीदा। मामला उजागर होने के बाद अमेरिका में वर्ष 2024 के दौरान गौरव श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए। फिलहाल यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और जांच एजेंसियां इसकी विस्तृत पड़ताल कर रही हैं।

Translate »
error: Content is protected !!