Home Breaking News पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, फोर्टिस अस्पताल ले जाया...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, कैबिनेट बैठक स्थगित।

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab CM Bhagwant Mann Hospitalised, Cabinet Meeting Postponed)पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी लगातार जांच कर रही है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

मुख्यमंत्री मान की सेहत बिगड़ने के कारण आज शाम निर्धारित पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक को स्थगित कर दिया गया है। यह बैठक बाढ़ से उत्पन्न हालात की समीक्षा करने और राहत कार्यों पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से अब इसे आगे टाल दिया गया है। सरकार के सूत्रों का कहना है कि सीएम मान को फिलहाल आराम की सलाह दी गई है।

Video देखें: पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस के सेवा सदन के दरवाजे 24 घन्टे लोगो की सुविधा के लिए खुले।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों से ही मुख्यमंत्री अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। उनकी तबीयत को लेकर आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी चिंता जताई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल हाल ही में चंडीगढ़ पहुंचे और मुख्यमंत्री आवास पर जाकर भगवंत मान का हालचाल लिया। अस्पताल में भर्ती होने से पहले मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी।

Video देखें: ठाकुर जी के दरबार मे टीम मंत्री हरजोत बैंस करेगी सेवा।

सीएम मान की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर से पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आम जनता और पार्टी कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं विपक्षी दलों ने भी मान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। अब सबकी निगाहें फोर्टिस अस्पताल से आने वाली मेडिकल बुलेटिन पर टिकी हुई हैं।

Video देखें: Bhakra Dam खतरे के निशान से 2 फीट कम

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026: भाजपा ने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 7 महिलाओं को मिला टिकट चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 35 में से 30 वार्डों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान मानसा में खुले नाले में गिरने से कारपेंटर की मौत, एंबुलेंस न मिलने पर मोटरसाइकिल रेहड़ी से ले जाना पड़ा शव साच पास पर लगा विंटर ब्रेक, पांगी घाटी जाने वाला मार्ग बंद पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में पुनर्मतदान शुरू, हाईकोर्ट की निगरानी और भारी सुरक्षा के बीच वोटिंग पंजाब सरकार ने गमाडा का 15,000 करोड़ रुपये का विवादित फंडरेजिंग टेंडर किया रद्द ड्राइवर की नौकरी के लिए रूस गए जालंधर के युवक को सेना में जबरन किया गया भर्ती, यूक्रेन में फंसा 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस बदल सकती है ‘एक परिवार, एक टिकट’ नीति, जीत की क्षमता को मिलेगी प्राथमिकता आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-28): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-28): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त