Home Punjab महंगा हो गया गैस सिलेंडर आ गया नया रेट, जाने सारी जानकारी।

महंगा हो गया गैस सिलेंडर आ गया नया रेट, जाने सारी जानकारी।

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(LPG Cylinder Price Hiked by ₹50)आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। अब दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपए में मिलेगा, जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 550 रुपए चुकाने होंगे।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

सरकार ने इससे पहले 8 मार्च को महिला दिवस पर राहत देते हुए सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कटौती की थी, जिससे कीमत 903 से घटकर 803 रुपए हो गई थी। लेकिन अब यह राहत अल्पकालिक साबित हुई।

Video देखें: ऊना में युवको ने जो किया,प्रशासन ने भी दिखा दी सख्ती।

क्यों बढ़े दाम?
पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को सिलेंडर की बिक्री में भारी घाटा हो रहा था। अब तक 41,000 करोड़ रुपए तक का नुकसान उठाना पड़ा है। इसी घाटे की भरपाई के लिए यह मूल्यवृद्धि की गई है।

Video देखें: बेबाक बोल: पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा के पी को लेकर कह दी बड़ी बात।

कॉमर्शियल सिलेंडरों में राहत जारी
दिलचस्प बात यह है कि 1 अप्रैल को 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में ₹44.50 तक की कटौती की गई थी। इससे दिल्ली में इसकी कीमत ₹1803 से घटकर ₹1762 हो गई, जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी कीमतों में कमी दर्ज की गई।

Video देखें: Veg खाने में निकल आया नॉनवेज,हो गया बवाल।

कैसे तय होते हैं दाम?
एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की दरों, एक्सचेंज रेट, ट्रांसपोर्ट, टैक्स और डीलर कमीशन के आधार पर तय की जाती हैं। सब्सिडी वाले सिलेंडर पर सरकार द्वारा अंतर की भरपाई की जाती है, जबकि गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की पूरी कीमत उपभोक्ता को ही चुकानी होती है।

Translate »
error: Content is protected !!