लुधियाना। राजवीर दीक्षित
(Sanjeev Arora Tops Rich List in Ludhiana Bypoll)लुधियाना (पश्चिम) का आगामी उपचुनाव हाई-प्रोफाइल राजनीतिक मुकाबले का रूप लेता जा रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ₹302.1 करोड़ की संपत्ति घोषित कर इस चुनाव में अब तक के सबसे अमीर उम्मीदवार के रूप में सामने आए हैं। उद्योगपति, परोपकारी और सक्रिय सांसद की छवि रखने वाले अरोड़ा ने अपने नाम ₹278.57 करोड़ और पत्नी के नाम ₹23.53 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
इस उपचुनाव में कांग्रेस के भरत भूषण आशु ₹7.52 करोड़ की संपत्ति के साथ मुकाबले में हैं, जबकि अकाली दल के परुपकार सिंह घुम्मन ने ₹5.39 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।
चुनाव कार्यक्रम
मतदान: 21 जून 2025
परिणाम: 25 जून 2025
Video देखें: एम्बुलेंस रोकने वालो पर लगा जुर्माना,गाड़ी बांड।
आप का शक्ति प्रदर्शन
नामांकन के दिन संजीव अरोड़ा के समर्थन में निकला रोड शो एक राजनैतिक शक्ति प्रदर्शन बन गया। खुद अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान, अमन अरोड़ा और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी उनकी अगुवाई में सड़कों पर उतरे। “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों के बीच रैली ने लुधियाना की सड़कों पर माहौल गर्मा दिया।
Video देखें: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आढ़ती व किसानों के रिश्ते पर कही बड़ी बात।
केजरीवाल ने कहा, “संजीव अरोड़ा के रगों में लुधियाना दौड़ता है,” और उन्हें शहर का सच्चा प्रतिनिधि बताया। उन्होंने मतदाताओं से विकास को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार पर निशाना साधा।
Video देखें: NFL गेस्ट हाउस में रहने आई महिला को देखें क्या मिल गया।
चुनावी समीकरण और दांव पर दांव
संजीव अरोड़ा ने लाल लकीर क्षेत्र में मालिकाना हक जैसे जटिल मुद्दों के समाधान की बात उठाकर स्थानीय जनता से जुड़ाव दिखाया है। अमन अरोड़ा की सक्रिय मौजूदगी ने प्रचार को और गति दी है।
हालांकि कांग्रेस और अकाली दल भी चुनावी मैदान में सक्रिय हैं, लेकिन अरोड़ा की आर्थिक ताकत और AAP का तेज़तर्रार प्रचार अभियान फिलहाल सभी की नज़रों में है। यह उपचुनाव केवल एक सीट का मामला नहीं, बल्कि पंजाब में AAP की लोकप्रियता और पकड़ का लिटमस टेस्ट बन गया है।