Home Breaking News PNB ने घटाई ब्याज दरें, ग्राहकों को मिली बड़ी राहत — EMI...

PNB ने घटाई ब्याज दरें, ग्राहकों को मिली बड़ी राहत — EMI होगी और सस्ती।

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(PNB Slashes Interest Rates, EMI Becomes Cheaper) पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की रेपो रेट में कटौती के साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के इस प्रमुख बैंक ने ब्याज दरों में 0.50% की कमी का ऐलान किया है। यह कटौती 9 जून, 2025 से प्रभावी होगी, जिससे होम लोन और वाहन लोन सहित सभी प्रकार के कर्ज सस्ते हो जाएंगे। साथ ही मौजूदा ग्राहकों की मासिक किस्त (EMI) पर भी राहत का असर साफ नजर आएगा।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

नई दरों के अनुसार, PNB का होम लोन अब 7.45% से शुरू होगा जबकि वाहन लोन की दरें 7.80% प्रतिवर्ष होंगी। यह निर्णय रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती के तहत लिया गया है।
बैंक ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से जानकारी देते हुए कहा, “हमारे कीमती ग्राहकों के लिए खुशखबरी है! PNB ने आपकी EMI को और अधिक किफायती बना दिया है।”

Video देखें: एम्बुलेंस रोकने वालो पर लगा जुर्माना,गाड़ी बांड।

इस कदम को मौजूदा और नए दोनों तरह के कर्ज़दारों के लिए राहतकारी माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य बैंक भी जल्द इसी तरह की दरों में कटौती का ऐलान कर सकते हैं।
गौरतलब है कि RBI ने हाल ही में नीतिगत रेपो रेट को 6.00% से घटाकर 5.50% कर दिया है। इसके साथ-साथ कैश रिज़र्व रेशियो (CRR) में भी कमी की गई है ताकि बैंकों को अधिक ऋण देने की क्षमता प्राप्त हो सके।

Video देखें: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आढ़ती व किसानों के रिश्ते पर कही बड़ी बात।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने 5-1 के बहुमत से रेपो रेट में यह कटौती की, जिसका उद्देश्य आर्थिक विकास को नई रफ्तार देना है।

Video देखें: NFL गेस्ट हाउस में रहने आई महिला को देखें क्या मिल गया।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
PGIMER के डॉक्टरों ने की जटिल हार्ट वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी, हैदराबाद के नेशनल कॉन्फ्रेंस में हुआ लाइव प्रसारण भारत की बड़ी कामयाबी: ₹2 में मिलेगी बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन! ASI हत्याकांड का आरोपी मोहाली में ढेर, होटल में छिपा था गैंगस्टर ‘वंदे मातरम्’ के नाम पर निकाह से इनकार, मौलवी हिरासत में नूरपुरबेदी में इंडोर स्टेडियम से कम्युनिटी सेंटर तक कई प्रोजेक्ट खेत में मिला बॉडीबिल्डर का गोली लगा शव, 2 दिन से था लापता ₹100 करोड़ का रोड प्रोजेक्ट, किशनगढ़-करतारपुर सड़क होगी चौड़ी भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, कार ट्रक से टकराई भारत-अमेरिका का बड़ा एक्शन: ड्रग्स नेटवर्क के 6 सदस्य गिरफ्तार नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री पर छापा, 9,391 बोतलें बरामद!