Home Himachal Pradesh हिमाचल पुलिस का ऐतिहासिक कदम: Thar का Rs 1,05,500 का अब तक...

हिमाचल पुलिस का ऐतिहासिक कदम: Thar का Rs 1,05,500 का अब तक का सबसे बड़ा चालान।

मंडी । राजवीर दीक्षित

(Mahindra Thar Driver Faces ₹1.05 Lakh Penalty) हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा चालान काटा है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मामला मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र का है, जहां एक महिंद्रा थार गाड़ी के चालक पर ₹1,05,500 का चालान किया गया। यह चालान गाड़ी के कागजात न होने और अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना करीब एक महीने पुरानी है, लेकिन अब जब इसका खुलासा हुआ, तो यह खबर सुर्खियों में आ गई है।

बिना कागजात के थार चलाने वाले इस युवक का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जहां कुछ लोग इसे हिमाचल पुलिस का सराहनीय कदम बता रहे हैं, वहीं कुछ ने इसे ट्रैफिक नियमों की सख्ती का उदाहरण माना है।

➡️ Video: भोले भाले लोगो को लूटने वाले आये पुलिस के काबू। Click at Link

इस ऐतिहासिक चालान के जरिए हिमाचल पुलिस ने यह संदेश दिया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब और भी गंभीर हो गया है।

यह मामला उन लोगों के लिए भी एक चेतावनी है, जो नियमों का पालन किए बिना गाड़ियों का संचालन करते हैं। यह घटना हिमाचल प्रदेश में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!