Home India ओलम्पियन विजेता मनु भाकर को गिफ्ट में मिलेगी लैंडरोवर-हार्ले डेविडसन, जाने सारी...

ओलम्पियन विजेता मनु भाकर को गिफ्ट में मिलेगी लैंडरोवर-हार्ले डेविडसन, जाने सारी जानकारी

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Land Rover & Harley Davidson: Grand Gifts for Olympian Manu Bhaker) ओलम्पियन विजेता मनु भाकर को गिफ्ट में मिलेगी लैंडरोवर व हार्ले डेविडसन पेरिस ओलिंपिक में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर के स्वागत की हरियाणा में भव्य तैयारी की जा रही है।

फरीदाबाद में सोसाइटी के अलावा मनु की मां सुमेधा और पिता रामकिशन अपनी बेटी की सफलता पर बड़ा उपहार देने की तैयारी में हैं। मनु को बड़ी गाड़ियों और गोल्ड का बड़ा शौक है।

ऐसे में मां सुमेधा बेटी के वापस आने पर उसकी मन पसंद कार लैंडरोवर डिफेंडर व हार्ले डेविडसन बाइक गिफ्ट में देने की तैयारी कर रही हैं।

➡️ नंगल से भाखड़ा डैम मुख्य मार्ग को बनवाने में आखिर किसकी जिम्मेवारी बनती है ! Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

सुमेधा भाकर ने बताया कि बेटी जो कहेगी, वही गाड़ी उसे खरीदकर देंगे। इसके लिए कार एजेंसियों से बात हो रही है। शूटिंग के शुरुआती दौर में जब वह चरखी दादरी से गुरुग्राम होते हुए डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज आती-जाती थीं तो गुरुग्राम स्थित एक कार एजेंसी की ओर इशारा करते हुए कहती थी कि जिस तरह की महंगी कारें खड़ी हैं, उसी तरह की लेनी है।

खबर आ रही है की भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के सूत्रों के मुताबिक 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद पेरिस ओलिंपिक में मनु भाकर क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय दल की फ्लैग बियरर बन सकती हैं। हालांकि इस संबंध में अभी औपचारिक ऐलान होना बाकी है।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पाकिस्तान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को वीज़ा देने पर करेगा विचार, बशर्ते भारत दे अनुमति मानसा में धान के अवशेषों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मोटरसाइकिल, तीन युवकों की मौत दीपावली से पहले पीजीआईएमईआर ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी प्रो प्रेम सिंह चंदूमाजरा शिरोमणि अकाली दल में लौटे, सुखबीर बादल ने की अकाली एकता की अपील पुराने मेडिकल इतिहास को सबूत के बिना पूर्व-मौजूदा बीमारी नहीं माना जा सकता: चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग BBMB एरियर पर घिरी मोदी सरकार! जयराम से विवेक शर्मा ने मांगा जवाब सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' पर डॉक्टरों की चिंता: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सीबीएफसी का आश्वासन लद्दाख के न्योमा एयरफील्ड पर भारतीय वायुसेना का ऐतिहासिक कारनामा! IL-76 विमान ने बनाया रिकॉर्ड राजपुरा के पास अमृतसर जाने वाली ट्रेन के चार कोच में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए डीसी जतिन लाल ने परिवार सहित प्रवासी बच्चों संग मनाई दिवाली की खुशियां