Home Punjab मोहाली में प्रापर्टी डीलर और उसके साथियों पर हथियारों से हमला, 20...

मोहाली में प्रापर्टी डीलर और उसके साथियों पर हथियारों से हमला, 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मोहाली में प्रापर्टी डीलर और उसके साथियों पर हथियारों से हमला, 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

द टारगेट न्यूज़:

मोहाली के खरड़ क्षेत्र स्थित भागोमाजरा के एक ओंकार सिटी में एक प्रापर्टी डीलर और उसके दोस्तों पर हथियारों से लैस लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों समेत कुल 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह पूरी घटना 31 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे की है। पीड़ित प्रापर्टी डीलर सक्षम पुनिया, जो कि एक ओंकार सिटी के निवासी हैं, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह और उनके दोस्त अपने दफ्तर से घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान हथियारों से लैस युवकों का एक समूह उनके दफ्तर के बाहर इकट्ठा हो गया और उन्हें बाहर आने की चुनौती देने लगा। सक्षम पुनिया अपने दोस्त राकेश, भाई राहुल और अमन के साथ नीचे आए। तभी वहां मौजूद हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शिकायत में नामजद किए गए आरोपियों की पहचान विक्की खरोलिया, रजत पंडित, योगेश जाट, शिवम शर्मा, केशव शर्मा, दिव्यांश, रजत चौहान, अनुराग चौहान, उदित और कार्तिक राव के रूप में हुई है, जिनके साथ 10 अन्य अज्ञात व्यक्ति भी शामिल थे। सिटी खरड़ पुलिस स्टेशन ने सक्षम पुनिया के बयान के आधार पर 2 नवंबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 115(2), 118(1), 126(2), 351, 190 और 191(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!