Monsoon Active! इस स्टेट में झमाझम बारिश, जानें आपके राज्य मेें कब दस्तक देगा मानसून

The Target News

नई दिल्ली । राजवीर दीक्षित

देश में मानसून की एंट्री हो गई है। हाल ही में रेमल चक्रवाती तूफान ने पश्चिम बंगाल एवं बिहार में अपना व्यापक असर दिखाया है और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते भी मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून केरल में प्रवेश कर चुका है और वहां झमाझम बारिश हो रही है। मानसून के आने से अब कई राज्यों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।

मौसम विभाग का दावा है कि 30 जून के आसपास पंजाब में मानसून दस्तक देगा। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की एंट्री अनुमान से दो दिन पहले हुई है।

➡️ नंगल में CM भगवंत मान का रोड़-शो देखने के लिए इस Line को Click करें।

आज यानी 30 मई को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में मानसून आगे बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक एक जून को केरल के बाद मानसून तमिलनाडू में भारी बारिश की संभावना है।

कर्नाटक, असम और आंध्र प्रदेश में मानसून के 5 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। 15 जून को गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार में मानसून की बारिश शुरु होने की उम्मीद है।

➡️ इस Line को Click करके आप हमारे चैनल को Join कर सकते है।

इसके बाद 20 जून को मानसून के उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में पहुंचने की उम्मीद है। 25 जून को गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर पहुंच सकता है।

30 जून को मानसून राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश शुरु हो सकती है। इसके पश्चात 5 जुलाई तक पूरे देश को मानसून भिगोना शुरु कर देगा।