Home Haryana 179.28 करोड़ के Bank Fraud में ED की कार्रवाई, चंडीगढ़-पंचकूला और बद्दी...

179.28 करोड़ के Bank Fraud में ED की कार्रवाई, चंडीगढ़-पंचकूला और बद्दी समेत 11 जगहों पर मारे छापे

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(ED’s Bold Moves Against Googleani Group’s) प्रवर्तन निदेशालय (ED) के चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने 179.28 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में चंडीगढ़, मोहाली, अमृतसर, पंचकूला, बद्दी, गुजरात समेत गुगलानी ग्रुप की कंपनियों के 11 ठिकानों पर छापे मारे हैं।

इस दौरान ईडी की टीम ने कई आपराधिक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और 3 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। यह जानकारी ईडी ने दी है।

इससे पहले ईडी की ओर से 5 नवंबर को सभी राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई थी। यह छापेमारी गुगलानी ग्रुप की कंपनियों मेसर्स सुपर मल्टी कलर प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स डन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए दो बैंक फ्रॉड मामलों के संबंध में थी।

➡️ देखें सतलुज घाट पर क्यो उमड़ा, आस्था का केंद्र बना बाबा ऊधो मंदिर के निकट सतलुज दरिया। इस Line को क्लिक कर देखें Video

इन मामलों में क्रमश: 125.40 करोड़ रुपये और 53.88 करोड़ रुपये (कुल 179.28 करोड़ रुपये) की धोखाधड़ी हुई थी। ईडी की टीम लंबे समय से मामले की जांच में जुटी हुई थी।

ईडी के अनुसार मेसर्स सुपर मल्टीकलर प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स डन फूड प्राइवेट लिमिटेड और उनके विरुद्ध बैंकों के एक समूह (पीएनबी, केनरा, एसबीआई और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया) के साथ जानबूझकर कुल 179.28 करोड़ रुपये का फ्राड किया था।

जिसके संबंध में निदेशक, प्रमोटर सुनील गुगलानी और सुमन गुगलानी और अन्य के विरुद्ध नुकसान पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके आधार पर ईडी द्वारा जांच प्रक्रिया शुरु की गई है।

Translate »
error: Content is protected !!