नंगल में गरजा बीजेपी का दम, डॉ. सुभाष शर्मा ने बढ़ाया चुनावी दबदबा

नंगल। राजवीर दीक्षित
(BJP’s Subhash Sharma Intensifies Campaign in Nangal Region)नंगल क्षेत्र में जिला परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने विभोर साहिब व दड़ौली सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान को गति देते हुए सहजोवाल और दुबेटा सहित विभिन्न गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने विभोर साहिब जोन से प्रत्याशी विधु, दड़ौली जोन से मोहित शर्मा तथा ब्लॉक समिति उम्मीदवार रजनी बाला के पक्ष में वोट की अपील की।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो देश और पंजाब को सुरक्षित और विकसित भविष्य दे सकती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जागरूक मतदाता इस बार भाजपा प्रत्याशियों को भारी समर्थन देकर विजयी बनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि विधु और मोहित शर्मा ईमानदार, लोकप्रिय और क्षेत्र की सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं, जिनके विजयी होने पर विकास कार्यों में नई गति आएगी।

Video देखें: BBMB के ‘एक्शन’ से पहले अदालत का ‘सीज फायर’, कारोबारियों को मिली राहत।

अपने संबोधन में उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आप सरकार अपने बड़े-बड़े वादे पूरे करने में बुरी तरह विफल रही है। महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये, किसानों का कर्ज माफी, पंजाब को ड्रग-फ्री बनाना—ये सभी वादे केवल घोषणाओं तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते गैंगस्टरवाद और अपराधों को भी गंभीर चिंता का विषय बताया।

Video देखें: देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के सपनो के शहर का अस्तित्व खतरे में,32 आवासों को खाली करवाने की तैयारी में BBMB,देखें सूची।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने उसे “भ्रष्टाचार की जननी” बताया। वहीं मोदी सरकार की उपलब्धियों—आयुष्मान योजना, घर-घर राशन, गरीबों के लिए पक्की छत व किसानों को आर्थिक सहायता—का उल्लेख करते हुए कहा कि यही कारण है कि जनता इस बार भाजपा को ही मजबूत समर्थन देगी।

Video देखें: जब तक तो में कलाकार था तब तक….