Home Breaking News जेल भेजते ही क्यों फूट-फूटकर रो पड़े पूर्व IPS? बोले— “मेरी जान...

जेल भेजते ही क्यों फूट-फूटकर रो पड़े पूर्व IPS? बोले— “मेरी जान को बड़ा खतरा है…

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Former IPS Amitabh Thakur Sent to Jail, Breaks Down in Court)उत्तर प्रदेश के चर्चित पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन पर आरोप है कि वर्ष 1999 में देवरिया में SP रहते हुए उन्होंने सरकारी जमीन धोखे से अपनी पत्नी के नाम स्थानांतरित करवाई और बाद में इसे मोटी रकम लेकर बेच दिया। मामले में दर्ज FIR की जांच SIT लखनऊ कर रही है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

अदालत में पेशी के दौरान बेहद भावुक दृश्य सामने आया। आदेश सुनते ही अमिताभ ठाकुर जज के सामने फूट-फूटकर रो पड़े और जोर देकर कहा कि जेल में उनकी हत्या हो सकती है। उन्होंने जज के समक्ष हाथ जोड़कर कहा— “हज़ूर, जेल में मेरी हत्या हो जाएगी… मुझे बचा लीजिए। पता नहीं मैं कल जिंदा बच पाऊंगा या नहीं।” उन्होंने अपनी बात लिखकर रखने के लिए 45 मिनट का समय भी मांगा।

Video देखें: सियासत गरम ! डिप्टी CM के बयान के बाद अफसरों में खौ+फ, लिस्ट तैयार?

पूर्व आईपीएस ने अदालत में दावा किया कि रास्ते में उन्हें तीन बार अलग-अलग वाहनों में बदला गया, जिससे उन्हें “एनकाउंटर” किए जाने का डर हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से जबरन वाहन में बैठाया, उनका मोबाइल छीन लिया और इसी दौरान उनका चश्मा भी टूट गया।

Video देखें: महिला से मा+र पि+टा+ई के मामले में पुलिस का व्यहवार देखें।

कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जज द्वारा वकील उपलब्ध कराने की पेशकश पर उन्होंने कहा कि वे खुद सक्षम हैं और अभी किसी वकील की जरूरत नहीं है। मामले को लेकर कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा और बड़ी संख्या में वकील और लोग मौजूद रहे।

Video देखें: BBMB के ‘एक्शन’ से पहले अदालत का ‘सीज फायर’, कारोबारियों को मिली राहत।

Video देखें: ‘पीढ़ी नीचे सोटा’ अब मंजे के नीचे हो गया ! ‘ओह हो’ अब सोनिया मान का चढ़ गया पारा !

Video देखें: देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के सपनो के शहर का अस्तित्व खतरे में,32 आवासों को खाली करवाने की तैयारी में BBMB,देखें सूची।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने दोआबा क्षेत्र के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी 116 करोड़ रुपये का घोटाला: पूर्व सीएफओ नलिनी मलिक की जमानत याचिका खारिज करीब 29 साल की कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट का आदेश, चंडीगढ़ प्रशासन कॉलेज डायरेक्टर को लेक्चरर के रूप में करे पुनर्गठित आज का विस्तृत राशिफल (2026-11-13): मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल आज का पंचांग (2026-11-13): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-13): आज के पूज्य देव (भगवान विष्णु), पूजा विधान एवं महात्म्य पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन की तैयारी अंतिम चरण में वारिस पंजाब दे ने 2027 चुनाव से पहले पंजीकरण में देरी पर चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की पंजाब चुनाव 2027: सुनील जाखड़ ने आप को दी चुनौती, केजरीवाल या सिसोदिया के खिलाफ मैदान में उतरने का किया दावा पंजाब चुनाव: आप ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, दो सांसदों को भी मैदान में उतारा