Home Breaking News नंगल में वाइल्डलाइफ सेंचुरी के पास सांभर के बच्चे पर कुत्तों का...

नंगल में वाइल्डलाइफ सेंचुरी के पास सांभर के बच्चे पर कुत्तों का हमला, डॉक्टर रमेश कटियाल ने बचाई जान बीमार होने के बावजूद दिखाई अद्भुत हिम्मत, स्थानीय लोग कर रहे सराहना

नंगल, पंजाब । राजवीर दीक्षित

(Doctor Saves Fawn from Dog Attack in Nangal)नंगल वाइल्डलाइफ सेंचुरी के समीप स्थित एक रिहायशी कॉलोनी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब सांभर के एक झुंड पर आवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। यह स्पष्ट नहीं है कि कुत्ते शिकारियों द्वारा छोड़े गए थे या आवारा थे, लेकिन इस हमले ने स्थानीय निवासियों को हिलाकर रख दिया है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

सुबह की सैर के दौरान कॉलोनी के निवासी और क्षेत्र के प्रसिद्ध डॉक्टर, डॉ. रमेश कटियाल ने देखा कि कुछ कुत्ते एक सांभर के बच्चे को घसीटकर ले जा रहे हैं। बीमार होने के बावजूद, डॉ. कटियाल ने बिना समय गंवाए लाठी से कुत्तों पर हमला कर उन्हें भगाया और सांभर के बच्चे की जान बचाई। उन्होंने कहा, “मुझे समझ नहीं आया कि उस पल मुझमें यह हिम्मत कहां से आ गई, लेकिन उस मासूम को बचाना जरूरी था।”

Video देखें: हिमाचल के ऊना बाजार में अव्यवस्था कायम।

घटना की सूचना वार्ड पार्षद सरोज बाला को दी गई, जो अपने पति लक्की के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। तब तक डॉ. कटियाल वहीं खड़े रहे और घायल सांभर के बच्चे की निगरानी करते रहे। स्थानीय कारोबारी प्रेम सूद भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू में सहयोग दिया।

Video देखें: 29 करोड़ वाली MRI मशीन की सुविधाएं जान कर रह जाएंगे हैरान।

पार्षद दंपति ने तुरंत वाइल्डलाइफ विभाग को सूचित किया और घायल सांभर के बच्चे को अपने साथ सुरक्षित ले जाकर वन विभाग को सौंप दिया। विभागीय अधिकारियों ने घायल जानवर की जांच कर उसका इलाज शुरू कर दिया है।
इस साहसिक कार्य के लिए डॉ. रमेश कटियाल की हर तरफ से सराहना हो रही है।

Video देखें: NFL के अमोनिया प्लांट में झुलस गए 3 नौजवान,1 की हालत गंभीर।

सोशल मीडिया पर भी उनकी बहादुरी की कहानियां साझा की जा रही हैं। कॉलोनी के लोगों ने उन्हें “नंगल का हीरो” बताते हुए कहा कि यह घटना हमें यह सिखाती है कि करुणा और साहस जब एक साथ आते हैं, तो बेजुबानों की भी जान बचाई जा सकती है।
यह घटना न सिर्फ मानवता की मिसाल बनी, बल्कि वाइल्डलाइफ सुरक्षा की आवश्यकता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

Translate »
error: Content is protected !!