Home Breaking News अमरनाथ यात्रा में बड़ा बदलाव: इस बार केवल इतने दिन चलेगी यात्रा,...

अमरनाथ यात्रा में बड़ा बदलाव: इस बार केवल इतने दिन चलेगी यात्रा, सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम

नई दिल्ली। राजवीर दीक्षित
(Amarnath Yatra Shortened to 38 Days)अमरनाथ यात्रा 2025 के शेड्यूल में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। पिछले साल 52 दिनों तक चलने वाली यह पवित्र तीर्थ यात्रा इस बार केवल 38 दिन चलेगी। यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई 2025 से होगी। हालांकि, इस बदलाव को हालिया पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला पहले से ही मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया गया था।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

यात्रा को लेकर सुरक्षा इंतजाम बेहद सख्त कर दिए गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने 30 मई को एक उच्च स्तरीय बैठक कर सभी सुरक्षा एजेंसियों को यात्रा के दौरान अत्यंत सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन तीर्थयात्रियों को हर संभव सुविधा देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Video देखें: हिमाचल के ऊना बाजार में अव्यवस्था कायम।

इस बार सुरक्षा के लिए एक संयोजित योजना तैयार की गई है, जिसमें CRPF, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कुल 581 कंपनियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा रूट का ऑडिट और डिजिटल मैपिंग भी की गई है, ताकि कोई चूक न हो।

Video देखें: 29 करोड़ वाली MRI मशीन की सुविधाएं जान कर रह जाएंगे हैरान।

हर यात्री और घोड़ा सवार का डिजिटल पहचान पत्र तैयार किया जाएगा। यात्रा में चलने वाले काफिले में जैमर लगाए जाएंगे ताकि IED ब्लास्ट जैसी घटनाओं को रोका जा सके। सैटेलाइट फोन, रेडियो फॉरेंसिक ट्रैकिंग, और डेडिकेटेड PCR जैसे उन्नत सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।

Video देखें: NFL के अमोनिया प्लांट में झुलस गए 3 नौजवान,1 की हालत गंभीर।

गृह मंत्री ने एक पोस्ट में लिखा, “अमरनाथ तीर्थ यात्रा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और सभी तैयारियों का मूल्यांकन किया। पवित्र यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।”
इस बार की अमरनाथ यात्रा न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रतीक होगी, बल्कि यह प्रशासन की मजबूत तैयारी और सतर्कता का उदाहरण भी पेश करेगी।

Translate »
error: Content is protected !!