Home Breaking News नंगल को मिली नई उड़ान ! काइट फेस्टिवल में जुटे सैकड़ों युवा,...

नंगल को मिली नई उड़ान ! काइट फेस्टिवल में जुटे सैकड़ों युवा, हरजोत सिंह बैंस ने साइकिल ट्रस्ट की पहल को बताया शहर की नई पहचान।

नंगल। राजवीर दीक्षित
(Nangal Kite Festival Promotes Safety and Social Awareness)नंगल की प्राकृतिक सुंदरता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नंगल वाई साइकिल ट्रस्ट द्वारा आयोजित काइट फेस्टिवल रविवार को बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के शिक्षा तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कैबिनेट मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से विधायक हरजोत सिंह बैंस शामिल हुए। काइट फेस्टिवल में सैकड़ों युवाओं और बच्चों ने भाग लेकर न केवल उत्सव का आनंद लिया, बल्कि समाज को एक अहम संदेश भी दिया।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नंगल साइकिल ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह टीम नंगल का नाम राज्य ही नहीं, बल्कि देशभर में रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि नंगल की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन बेहद जरूरी हैं। नंगल साइकिल टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास शहर के सकारात्मक विकास की दिशा में एक मजबूत कदम हैं।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन और साइक्लिंग इवेंट जैसे सफल कार्यक्रम आयोजित किए गए थे और अब ‘काइट फेस्टिवल नंगल’ के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ा गया है। इस फेस्टिवल में चंडीगढ़, ऊना, महितपुर, हिमाचल प्रदेश और आसपास के गांवों से आए बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। करीब 100 से अधिक बच्चों ने चाइना डोर के खिलाफ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर लोगों को इसके खतरों के प्रति जागरूक किया।

यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री बोले— हर बच्चे का टैलेंट चमके, यही सरकार का लक्ष्य है,जब मेहनत को मंच मिलता है, तब ही बनते हैं भविष्य के स्टार !

हरजोत सिंह बैंस ने चाइना डोर को जानलेवा बताते हुए लोगों से अपील की कि कुछ पलों के मनोरंजन के लिए किसी की जान को खतरे में न डालें। उन्होंने कहा कि जहां सरकार नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है, वहीं समाज की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: 🚀 तकनीक, नवाचार और युवा ऊर्जा का महाकुंभ — आईआईआईटी ऊना में ‘मेराकी-2026’ का शानदार आगाज़ !

कैबिनेट मंत्री ने नंगल में जल्द ही लिटरेचर फेस्टिवल, मैराथन और म्यूजिक फेस्टिवल जैसे और कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। साथ ही नंगल साइकिल ट्रस्ट को इस पहल के लिए 1 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के स्कूलों में डिजिटल अनुशासन: 1 मार्च से मोबाइल पर पूरी तरह रोक !

इस मौके पर पम्मू ढिल्लों, सतीश चोपड़ा ब्लॉक प्रधान, मनोज राणा, रोहित गर्ग ट्रस्टी, करण चौधरी ट्रस्टी, नीरज कोशल ट्रस्टी, एडवोकेट तरुण चौधरी ट्रस्टी, अभिषेक शर्मा, पार्थ शर्मा, अभिनव शर्मा, साहिल आनंदा, नितिन बासोवाल, अंकुश, सुमित भारद्वाज, गुरजिंदर सिंह, डॉ. जतिंदर तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Translate »
error: Content is protected !!