Home Breaking News PNB का बड़ा तोहफा! 2 लाख जमा करने पर मिलेगा 77,945 रुपये...

PNB का बड़ा तोहफा! 2 लाख जमा करने पर मिलेगा 77,945 रुपये का गारंटीड ब्याज, जानिए पूरी स्कीम

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(PNB Offers High Returns on Fixed Deposit Scheme)पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं पर आकर्षक ब्याज दरों का ऐलान किया है। सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह खबर बेहद खास है। हाल ही में बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दरों में संशोधन किया है, जिससे निवेशकों को पहले की तुलना में बेहतर रिटर्न मिलने वाला है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

PNB की 60 महीनों यानी 5 साल की विशेष एफडी स्कीम के तहत यदि कोई सामान्य नागरिक 2 लाख रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे कुल 2,70,701 रुपये मिलेंगे। इसमें 70,701 रुपये केवल ब्याज के रूप में शामिल हैं। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए यह योजना और भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो रही है। वरिष्ठ नागरिकों को 6.60 प्रतिशत की ब्याज दर से 2 लाख रुपये पर 77,445 रुपये का गारंटीड ब्याज मिलेगा।

Video देखें: ड*कै*ती और 1 किलो हेरोइन से जुड़े मामले में रोपड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल

इसके अलावा, पंजाब नेशनल बैंक इस समय 390 दिनों की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है। इस अवधि की एफडी में सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 6.90 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.20 प्रतिशत तक का वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी सुविधा उपलब्ध कराता है, जिससे निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार योजना चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री बोले— हर बच्चे का टैलेंट चमके, यही सरकार का लक्ष्य है,जब मेहनत को मंच मिलता है, तब ही बनते हैं भविष्य के स्टार !

देश के 12 बड़े सरकारी बैंकों में शामिल PNB में निवेश को पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद जहां कई बैंकों ने ब्याज दरें घटाई हैं, वहीं PNB अभी भी ग्राहकों को आकर्षक और भरोसेमंद रिटर्न का विकल्प दे रहा है। ऐसे में यह स्कीम उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर है, जो जोखिम से दूर रहकर सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: 🚀 तकनीक, नवाचार और युवा ऊर्जा का महाकुंभ — आईआईआईटी ऊना में ‘मेराकी-2026’ का शानदार आगाज़ !

यह भी पढ़ें: हिमाचल के स्कूलों में डिजिटल अनुशासन: 1 मार्च से मोबाइल पर पूरी तरह रोक !

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
भगवान विश्वकर्मा मंदिर दुबेटा कॉलोनी में डॉ. सुभाष शर्मा ने टेका माथा सेवानिवृत्ति के 15 साल बाद, एएफटी ने पूर्व वायुसेना महिला अधिकारी को पेंशन देने का दिया आदेश दीवाली पर पराली जलाने के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, एक ही दिन में दर्ज हुई 1,152 घटनाएं दीवाली की रात पीजीआई में पटाखों से झुलसने के सात मामले आए सामने खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर बवाल! BJP ने कांग्रेस को घेरा दीपावली पर लुधियाना के लोगों ने जलाए करोड़ों रुपये के पटाखे, वायु गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल दीवाली के बाद मोहाली, खरड़ और जीरकपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में भारी उछाल पंजाब में पराली जलाने के मामले 4,459 पर पहुंचे, दीवाली के बाद प्रदूषण से तीन जिलों की हवा 'बेहद खराब' बठिंडा में दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी, पटाखा व्यापार पहुंचा ऊंचे स्तर पर अमृतपाल सिंह की बीमार दादी का निधन, जेल से 10 मिनट की वीडियो कॉल के कुछ दिन बाद हुआ देहांत