Home Latest पंजाब पुलिस में 10 हजार नए पद होंगे क्रिएट, लॉ एंड आर्डर...

पंजाब पुलिस में 10 हजार नए पद होंगे क्रिएट, लॉ एंड आर्डर को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कही यह बात

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Punjab Government Aims for 100,000 Police Jobs by 2026) पंजाब पुलिस में भर्ती होने के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही पंजाब पुलिस में 10 हजार नए पद क्रिएट होंगे। पंजाब सरकार अपने शेष कार्यकाल के दौरान पंजाब पुलिस की नौकरी को बढ़ाकर कम से कम 1 लाख करने जा रही है।

आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ स्थित टैगोर थिएटर में पंजाब पुलिस फोर्स में शामिल हुए 1205 नए पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस फोर्स में 8705 युवाओं को भर्ती किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी व घायलों की मदद को लेकर सड़क सुरक्षा फोर्स की कारगुजारी मील पत्थर साबित हो रही है।

➡️ घरेलू गैस पाइप लाइन में धमाके के बाद हर तरफ बिखर गया समान। देखें कैसे बची महिला की जान। इस Line को क्लिक कर देखें Video

उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार के ढाई साल पूरे हो चुके हैं बाकी के ढाई साल के कार्यकाल में पंजाब पुलिस को देश भर के लिए एक रोल मॉडल के रूप में स्थापित किया जाएगा।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर एक सर्वे किया गया जिसमें देश के सभी राज्यों की पुलिस वर्किंग की बात की गई तो उसमें पंजाब पूरे देश में दूसरे स्थान पर था जहां पर ला एंड आर्डर बनाए रखने में पुलिस का अहम योगदान रहा।

➡️ 3 करोड़ की लॉटरी जितने वाले व्यक्ति का हुआ खुलासा। इस Line को क्लिक कर देखें Video

इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने कहा कि जल्द ही पुलिस फोर्स की नौकरी को बढ़ाया जाएगा क्योंकि वर्ष 2000 में भी पुलिस की नौकरी 80 हजार थी और आज भी यही है। हमारी कोशिश रहेगी कि सरकार के बाकी बचे ढाई साल के कार्यकाल में पंजाब पुलिस की नौकरी को बढ़ाकर कम से कम 1 लाख तक किया जाए।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार अब तक 48000 युवाओं को रोजगार दे चुकी है, सबसे बड़ी बात यह है कि इन युवाओं को रोजगार देने के लिए ना किसी प्रकार की कोई सिफारिश और ना ही कोई भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

Translate »
error: Content is protected !!