Home Latest अहम खबर! पंजाब के इन जिलों में लगेगी इस दिन Pensioner Court,...

अहम खबर! पंजाब के इन जिलों में लगेगी इस दिन Pensioner Court, पैंशन धारकों की शिकायतों के निपटारे के लिए अपनाया नया तरीका

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Punjab Government Launches Pensioner Courts to Address Grievances Efficiently) पंजाब के पैंशन धारकों के लिए अहम खबर है। प्रदेश सरकार ने अब राज्य के पैंशनर्स तथा फैमिली पैंशन धारकों की विभिन्न शिकायतों के निपटारे के लिए नया तरीका अपनाया है। जिसके चलते सरकार अब राज्य में पैंशनर अदालतें लगाने जा रही है।

इनमें पैंशनर्स की समस्याओं का हल किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक यह अदालत कहां लगेगी, किन शिकायतों का निपटारा होगा, इसको लेकर गांवों में पैंशनर्स को अनाउंसमेंट के जरिए सूचित किया जाएगा। पैंशनर अदालतों के पहले चरण में 6 जिलों को कवर किया जाएगा। जिनमें अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, फिरोजपुर, लुधियाना व पटियाला शामिल रहेंगे।

➡️ सड़क पर हो गया झगड़ा, बरातियों की पिटाई, महिला के फाड़ दिए कपड़े-लंबे जाम में फंसे लोग। इस Line को क्लिक कर देखें Video

इस संबंध में वित्त विभाग की तरफ से जिलों के डीसी पैंशनर्स एसोसिएशन को लिखित में पत्र जारी किया गया है।

पैंशन अदालतें 21 नवंबर को लगेंगी। राज्य में पैंशन अदालत लगाने के लिए इंडियन आडिट एंड अकाउंट डिपार्टमेंट द्वारा आदेश दिए गए हैं। पैंशनर अदालत का आयोजन पैंशन धारकों की शिकायतों के हल के लिए होगा।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
ब्रिटिश कोलंबिया कैबिनेट में दो पंजाबी मूल के विधायक शामिल, चार को मिली संसदीय सचिव की जिम्मेदारी रिश्वतखोर अफसर के घर करोड़ों का माल, सोना-चांदी बरामद! शादी में फायरिंग का वीडियो वायरल, AAP नेता पर आरोप! पंजाब में दिन दिहाड़े चली गोलियां: घर और सैलून पर फायरिंग! APK से 20 करोड़ की साइबर लूट, 22 ठग गिरफ्तार! ऊना में 10 कुत्तों की ABC सर्जरी, पशु चिकित्सकों को मिला प्रशिक्षण NEET पेपर लीक केस में 14 आरोपियों पर शिकंजा, 25 से रोजाना सुनवाई अग्निवीरों का डेटा बेचने निकला 14 साल का लड़का, ₹500 में लगाई बोली! हाईकोर्ट बेंच को लेकर धर्मशाला की मांग को मिला समर्थन, विधानसभा में प्रस्ताव पास पन्नू की ह/त्या की साजिश: निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल