Home Punjab 5 लाख दो,नहीं तो दुकान पर आकर गोली मार दूंगा

5 लाख दो,नहीं तो दुकान पर आकर गोली मार दूंगा

‘5 लाख दो, नहीं तो दुकान पर आकर गोली मार दूंगा’; मैसेज के बाद दो बार फोन किया ! 

लुधियाना। राजवीर दीक्षित

(Pay 5 lakhs, or else I’ll come to the shop and shoot you) लुधियाना में एक स्क्रैप कारोबारी से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने और गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पहले मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया और इसके बाद दो अलग-अलग तारीखों में फोन कर फिरौती की रकम मांगी गई। शिकायत के आधार पर थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मैसेज में दी जान से मारने की धमकी

पुलिस को दी शिकायत में राजीव गांधी कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने बताया कि 25 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:46 बजे वह घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया।

शिकायत के मुताबिक, मैसेज में धमकी दी गई कि उसे उसकी स्क्रैप की दुकान पर ही गोली मार दी जाएगी।

दो बार फोन कर मांगे 5 लाख

इसके बाद 11 अगस्त को शाम करीब 5:37 बजे और 13 अगस्त को रात करीब 9:04 बजे भी शिकायतकर्ता के मोबाइल पर फोन आया।

आरोप है कि फोन करने वाले ने 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी। रकम नहीं देने पर कारोबारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

जांच में आरोपी का नाम सामने आया

विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि पड़ताल के दौरान उसे पता चला कि धमकी देने वाला व्यक्ति राजिंदर कुमार, निवासी राजीव गांधी कॉलोनी, फोकल पॉइंट, लुधियाना है।

शिकायत की जांच के बाद थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने राजिंदर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

बीएनएस  की धाराओं में केस, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 (2), 351 (2) और 62 के तहत केस दर्ज किया है।

अब पुलिस धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों, कॉल रिकॉर्ड और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर भी कार्रवाई कर रही है।

मामले में पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि धमकी और फिरौती मांगने के पीछे आरोपी की क्या भूमिका रही और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंचकूला स्कूल हमला मामला: 8 साल के आरोपी बच्चे के पुनर्वास के लिए CWC करेगी स्वतंत्र मूल्यांकन शिरोमणि अकाली दल में वापसी: बुढलाडा के पूर्व प्रभारी डॉ. निशान सिंह हुकमवाला ने फिर थामा पार्टी का दामन सनसनी! युवती के शव के टुकड़े खेत और नाले में मिले 18वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप: पंजाब की पहली महिला राफ्टिंग टीम देवप्रयाग के लिए रवाना, अलकनंदा और भागीरथी की लहरों से लेगी मुकाबला MBBS एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी, 3 गिरफ्तार! शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल! कई जिलों के DEO-DEEO बदले श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ने जीते पंजाब यूनिवर्सिटी हॉकी और खो-खो मुकाबले दिल्ली में प्रदूषण पर सख्त एक्शन! CM रेखा गुप्ता ने दी चेतावनी हिमाचल में मौत की खाई! 200 फीट नीचे गिरी कार, 6 युवकों की जान गई! कोर्ट में ₹3 हजार की घूस लेते क्लर्क दबोचा, ACB का बड़ा एक्शन!