Home Latest ठंड के मौसम को लेकर सरकारी आदेशों की पालना न करने वाले...

ठंड के मौसम को लेकर सरकारी आदेशों की पालना न करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी : चेयरमैन कंवरदीप सिंह

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Punjab’s Child Rights Commission Takes a Stand: Schools Must Follow Winter Opening Timings) पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राज्य में सर्दी के मौसम में स्कूलों के खुलने के समय के बारे में शिक्षा विभाग के आदेशों की पालना न करने का कड़ा नोटिस लिया है।

आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने कहा कि कई निजी स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशों की अनदेखी करते हुए निर्धारित समय से पहले स्कूल खोल देते हैं, जिससे धुंध और ठंड के मौसम में बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

➡️ The Target News @ शाही मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम पर हुआ पथराव और आगजनी, क्या हैं ताजा हालात? Video

पिछले दिनों कई जगहों पर स्कूल बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले सामने आए हैं, जिससे बच्चों की जान जोखिम में पड़ गई। आयोग ने इस मामले का कड़ा नोटिस लेते हुए स्कूल शिक्षा विभाग को सरकारी आदेशों की उल्लंघना करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कोई स्कूल सरकारी आदेशों की पालना नहीं करता और कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल और प्रशासक की होगी।

इस संबंध में आयोग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, बाल संरक्षण अधिकारियों और पुलिस विभाग को स्कूलों में सरकारी आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
AAP की दूसरी लिस्ट से पंजाब में सियासी हलचल! 8 विधायकों के टिकट कटे चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण भूमि और राजस्व रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए कदम अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत! WTC में 12 टीमों की तैयारी! वनडे पर संकट के बादल पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे दीवाली के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में स्वच्छता की पोल खुली, कचरे से पटे मिले कैंपस के मुख्य स्थल भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री