Home Breaking News भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: SHO समेत 3 पुलिसकर्मी ₹1 लाख की...

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: SHO समेत 3 पुलिसकर्मी ₹1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Punjab Govt Cracks Down on Corruption: SHO, 3 Cops Held for Bribery)पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए फाजिल्का साइबर क्राइम थाना के SHO और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को ₹1 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा मुख्यमंत्री के सीधे निर्देश पर की गई।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

मामला एक 17 वर्षीय नाबालिग के जब्त मोबाइल फोन को वापस दिलाने के लिए रिश्वत मांगने से जुड़ा है। जब पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से संपर्क कर सबूत सौंपे, तो तुरंत प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।

Video देखें: ‘आप’ की सरकार के अधिकारी कांग्रेस के दरबार मे लगा रहे है हाजरी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “यह गिरफ्तारी हमारी जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण है। चाहे कोई भी पद पर हो, भ्रष्टाचार में लिप्त किसी को नहीं बख्शा जाएगा। हमारी सरकार का लक्ष्य एक ईमानदार और पारदर्शी प्रशासन देना है।”

Video देखें: BBMB के अधिकारियों को मकान खाली करने के जारी हुए हुक्म।

गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में SHO, एक रीडर और दो कांस्टेबल शामिल हैं। सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी ताकि पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सके।
AAP सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित में कई सख्त कदम उठाए हैं और यह ताज़ा कार्रवाई उसी संकल्प की एक कड़ी है।

Video देखें: बाबा केदारनाथ में जनरेटर पहुंचाए जाने का जोखिमभरा कार्य।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
चीन 30-50 साल आगे, भारत को मजबूत करनी होगी सुरक्षा: विशेषज्ञ लेजर वैली हत्याकांड: पति को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया पंजाब की मेरी रसोई राशन किट योजना दो तिमाहियों में 31 लाख परिवारों तक पहुंची परिवार ने अमृतपाल की यात्रा, सुरक्षा एस्कॉर्ट बिल का भुगतान करने को कहा पंजाब सरकार ने कदम उठाया, कार्मिक विभाग को नोडल एजेंसी बनाया पंजाब के तरनतारन में दो 'तीरथ यात्रा' बसों की टक्कर में 5 की मौत, 15 से अधिक घायल पंजाब चावल घोटाला: 14 एफसीआई अधिकारियों, 16 निजी व्यक्तियों को 3 साल तक की जेल आज का पंचांग (2026-11-15): तिथि, नक्षत्र, राहूकाल और शुभ मुहूर्त आज का धार्मिक दायित्व एवं व्रत कथा (2026-11-15): आज के पूज्य देव (भगवान सूर्य देव), पूजा विधान एवं महात्म्य पंजाब ने जेन जेड, पहली बार मतदाताओं को शामिल करने के लिए केबीसी-शैली करोड़पति प्रश्नोत्तरी शुरू की