Home Breaking News कल लॉन्च होगा ‘फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल’, 45 दिनों में मिलेंगी सभी औद्योगिक...

कल लॉन्च होगा ‘फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल’, 45 दिनों में मिलेंगी सभी औद्योगिक मंजूरियाँ

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(FastTrack Punjab Portal to Launch Tomorrow, Approvals in 45 Days)पंजाब सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। 11 जून को मोहाली में ‘फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल’ लॉन्च किया जाएगा, जिसकी मदद से राज्य में उद्योग लगाने के लिए सभी अनिवार्य मंजूरियाँ अब सिर्फ 45 दिनों में मिल सकेंगी। इस कदम से निवेशकों को समयबद्ध स्वीकृति मिलेगी और व्यापार शुरू करना पहले से कहीं अधिक आसान होगा।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

इस ऐतिहासिक पोर्टल का शुभारंभ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। यह पोर्टल न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा, बल्कि पंजाब में निवेश बढ़ाने, रोजगार के अवसर सृजित करने और औद्योगिक वातावरण को मजबूती देने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Video देखें: पिता की बरसी पर राशन लेने गए युवक को पुलिस ने उठाया,मां ने धरना लगाया।

Translate »
error: Content is protected !!