Home Breaking News पंजाब में प्रचंड गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट...

पंजाब में प्रचंड गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Heatwave Grips Punjab, Orange Alert in 10 Districts)पंजाब इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा 10 जून से 13 जून 2025 तक राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में लू और गर्म रातों का प्रभाव जारी रहने की चेतावनी दी गई है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

लुधियाना के समराला में सर्वाधिक तापमान 46.1°C रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ में 43.8°C, बठिंडा में 44.6°C, अमृतसर में 44.2°C और लुधियाना शहर में 43.9°C तापमान दर्ज हुआ है। बीते 24 घंटों में राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8°C अधिक रहा।

Video देखें: पिता की बरसी पर राशन लेने गए युवक को पुलिस ने उठाया,मां ने धरना लगाया।

अमृतसर, तरनतारण, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा और बरनाला में लू और गर्म रातों का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है।
हालांकि मौसम विभाग ने 14 जून से प्रदेश में गरज के साथ तेज़ हवाओं (40–50 किमी/घंटा) की संभावना जताई है, जिससे राहत मिलने की उम्मीद है।

Video देखें: तू फ़ोन बन्द करदे,में वर्दी द लिहाज नही करना।

बचाव के लिए सलाह:
मौसम विभाग ने लोगों को अधिक पानी पीने, बिना ज़रूरत घर से बाहर न निकलने, हल्के व सूती कपड़े पहनने और बच्चों, बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों की विशेष देखभाल की सलाह दी है।

Video देखें: Motercycle पर जा रहे युवक को रगड़ कर फरार हुआ कार चालक।

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
पंजाब चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों का फरमान! न्यूयार्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख सांस्कृतिक सोसायटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी AI से नौकरियों पर खतरा! भारत पर असर को लेकर मूडीज का अलर्ट BJP के आरोपों पर CM सुक्खू का जवाब! बोले- 100 कमरों वाला नया पीटरहॉफ बनाएंगे दीवाली के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में स्वच्छता की पोल खुली, कचरे से पटे मिले कैंपस के मुख्य स्थल भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री चंडीगढ़: बीजेपी मेडिकल सेल ने जीएमसीएच-32 में पीजी मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाने पर जताई खुशी खेलों से नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती दे रहे युवा: मुकेश अग्निहोत्री अमृतसर के कोटला बाथूगढ़ गांव को मिला 1.70 करोड़ रुपये का नया खेल स्टेडियम शिमला में फंसे रूसी पैराग्लाइडर का रेस्क्यू, एक-एक सेकंड पर टिकी थीं सबकी निगाहें