Home Latest Empowering Youth: बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने 17 नए सहायक इंजीनियरों...

Empowering Youth: बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने 17 नए सहायक इंजीनियरों को सौंपे नियुक्ति पत्र, पी.एस.पी.सी.एल. करेगा इतने पदों पर सीधी भर्ती

चंडीगढ़ । राजवीर दीक्षित

(Punjab’s Power Minister Harbhajan Singh E.T.O. Welcomes 17 New Assistant Engineers, Promises 3,888 More Jobs) पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल) में 17 नए सहायक इंजीनियरों (ए.ईज) (मैकेनिकल) को नियुक्ति पत्र सौंपे। बिजली मंत्री ने यह भी घोषणा की कि पी.एस.पी.सी.एल. ने 3,888 पदों की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है और यह भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। उन्होंने कहा कि 100 सहायक इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद इसी वर्ष अक्टूबर में भरे जाएंगे।

पंजाब सरकार की टीम में इन नए सहायक इंजीनियरों का स्वागत करते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने उन्हें बधाई दी और उन्हें समर्पण, मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी।

➡️ नंगल नगर कौंसिल के कांग्रेसी पार्षद को भुला, अपनी ही पार्टी के खिलाफ दे दिया बड़ा ब्यान। Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें 

बिजली मंत्री ने इन सहायक इंजीनियरों की योग्यता पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ये युवा इंजीनियर अपने कौशल का पूरा लाभ उठाकर ईमानदारी से राज्य के नागरिकों की सेवा करेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की युवाओं को रोजगार देने की पहलों का उल्लेख करते हुए बिजली मंत्री ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा सीधे तौर पर की गई भर्ती के माध्यम से कुल 3,097 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इसमें नियुक्ति प्राप्त करने वाले 17 नवनियुक्त सहायक इंजीनियर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.टी.सी.एल.) में 782 नौकरियां प्रदान की गई है।

➡️ पंजाब पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड का नंगल में देखें कारनामा। Video देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें 

बिजली मंत्री ने आगे बताया कि 1 अप्रैल 2022 से अब तक, अनुकंपा आधार पर 1,215 नौकरियां प्रदान की गई हैं, जिसमें 272 ग्रुप सी और 943 ग्रुप डी की रिक्तियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार पी.एस.पी.सी.एल. और पीएसटीसीएल में अब तक 5,094 उम्मीदवारों की भर्ती की जा चुकी है।

बिजली मंत्री ने जोर देकर कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता के लिए कुशल कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और आशा व्यक्त की कि यह नई भर्ती पी.एस.पी.सी.एल. के कामकाज में सुधार लाएगी। बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को मुफ्त बिजली सप्लाई देने का वादा 1 जुलाई 2022 से प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के साथ पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब सरकार योग्य व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर इंजीनियर रविंदर सिंह सैनी (निदेशक एच.आर), इंजीनियर इंद्रजीत सिंह (मुख्य इंजीनियर एच.आर.डी) और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।a

Translate »
error: Content is protected !!