चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Woman Drug Trafficker Escapes from Police Custody in Punjab)पंजाब पुलिस के ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ अभियान के दौरान थाना वैरो में बड़ी लापरवाही सामने आई। नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिला रेखा रानी लखी पुलिस हिरासत से फरार हो गई, जिससे पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं।
➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।
कैसे हुई चूक?
थाना वैरो पुलिस ने रेखा रानी लखी और मानो बाई को 35 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। लेकिन थाने में हिरासत के दौरान रेखा रानी बाथरूम जाने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई।
वीडियो: विक्रम मजीठिया की सिक्युरिटी को लेकर अपडेट।
चार पुलिसकर्मी निलंबित, नई FIR दर्ज
इस गंभीर लापरवाही के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया और फरार तस्कर के खिलाफ नई FIR दर्ज कर ली गई है।
वीडियो: ..अब जंगली जानवरों को लेकर बनी है बड़ी परेशानी।
जनता में आक्रोश, पुलिस पर सवाल
इस घटना से स्थानीय लोग गुस्से में हैं और पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। क्या पुलिस तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी या लापरवाही जारी रहेगी?