Home Breaking News पंजाब में शादी समारोह में फायरिंग: दो गैंगों की भिड़ंत में 2...

पंजाब में शादी समारोह में फायरिंग: दो गैंगों की भिड़ंत में 2 की मौत, 1 घायल

लुधियाना । राजवीर दीक्षित

(Firing at Punjab Wedding: Gang Clash Leaves 2 Dead, 1 Injured)पंजाब के लुधियाना में देर रात एक शादी समारोह हिंसा और दहशत में बदल गया, जब दो गैंगों के बीच हुए विवाद ने फायरिंग का रूप ले लिया। पाखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में हुए इस हमले में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतकों की पहचान वासु चोपड़ा और नीतू छाबड़ा के रूप में हुई है। घायल होजरी कारोबारी जे.के. डावर का इलाज डीएमसी अस्पताल में चल रहा है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

घटना से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह शादी ठेकेदार वरिंदर कपूर के भतीजे की थी, जिसमें दोनों पक्षों को निमंत्रण दिया गया था। बताया गया कि अंकुर का समूह पहले ही समारोह में पहुंच चुका था। इसी दौरान शुभम मोटा का समूह वहां पहुंचा, जिसके बाद दोनों का सामना हो गया। दोनों पक्षों के बीच चल रहे पुराने विवाद ने कुछ ही देर में तकरार का रूप ले लिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Video देखें: भाखड़ा नंगल प्रोजेक्ट की सुरक्षा में लापरवाही,BBMB की रिहाशी कॉलोनी से पकड़े गए शातिर अ+प+रा+धी।

कहासुनी जल्द ही हाथापाई में बदल गई और बीच-बचाव करने की कोशिश में जे.के. डावर घायल हो गए। इसके तुरंत बाद हुई फायरिंग ने समारोह स्थल में अफरा-तफरी मचा दी। मेहमान अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कुछ मिनटों में पूरा आयोजन अस्त-व्यस्त हो गया।

Video देखें: बीमा के पैसे लेने के लिए पुतले का ही अंतिम संस्कार करने चले लोग आ गए काबू।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस-एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में शामिल नामों में अंकुर, जसवीर, रूबल प्रधान, जे.के. डावर, शुभम मोटा, युवराज सिंह और उनके अज्ञात साथी शामिल हैं।
पुलिस अब हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है। मामले ने शहर में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Video देखें: हिमाचल फिर शर्मिंदा है,झाड़ियां में मिला नवजात का श+व !

Video देखें: पहले कार को मारी ट+क्क+र फिर ब+द+मा+शी पर उतर आया युवक।

Translate »
error: Content is protected !!