ठंड का डबल अटैक: पंजाब-चंडीगढ़ में कोहरा और शीत लहर से बढ़ी मुश्किलें

चंडीगढ़। राजवीर दीक्षित
(Cold Wave Returns in Punjab-Chandigarh, Yellow Alert Issued)पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को घने कोहरे और शीत लहर को लेकर पीला अलर्ट जारी किया है। हालांकि अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम बना हुआ है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम में अब तक के सबसे निचले स्तरों में शामिल है। फिलहाल आज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

बुधवार को पंजाब और चंडीगढ़ के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई। चंडीगढ़ में दृश्यता मात्र 40 मीटर, बठिंडा में 50 मीटर, फरीदकोट में 150 मीटर और लुधियाना में 190 मीटर दर्ज की गई। कम दृश्यता के चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को रोजमर्रा के कामों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अमृतसर और फरीदकोट में शीत लहर का प्रभाव भी साफ तौर पर देखा गया।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, 31 जनवरी से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 1 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 31 जनवरी और 3 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 2 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है, जबकि इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में शीत लहर तथा कई अन्य जिलों में घने कोहरे को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।