Home Breaking News ऊना के मशहूर कारोबारी की गाड़ी नंगल में दुर्घटनाग्रस्त, हादसा बना पहेली...

ऊना के मशहूर कारोबारी की गाड़ी नंगल में दुर्घटनाग्रस्त, हादसा बना पहेली !

नंगल/ऊना। राजवीर दीक्षित
(Una Businessman’s Car Crashes in Nangal, Accident Remains a Mystery)हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मेहतपुर के एक मशहूर कारोबारी की कार नंगल में हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार मेहतपुर निवासी प्रसिद्ध कारोबारी, जो सोनी ज्वैलर्स और सोनी एरिना होटल से जुड़े बताए जा रहे हैं, की इनोवा कार मेहतपुर से नंगल की ओर जा रही थी। इसी दौरान शिवालिक एवेन्यू के समीप फ्लाईओवर पुल पर उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनोवा कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुल पर लगा बिजली का खंभा भी उखड़ गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों ने तुरंत कार सवार की मदद की।

Video देखें: BBMB इंफोर्समेंट विभाग का बड़ा ‘एक्शन’,बाजारों में हड़कम्प,नाजायज कब्जो को हटाने पहुंची टीम ने दिए दो टूक आदेश !

स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी में मौजूद चालक पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन वह दुर्घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था। कभी चालक ने बताया कि उसे अचानक नींद आ गई थी, वहीं कभी उसका कहना था कि उसे याद ही नहीं है कि हादसा कैसे हुआ। इसी वजह से यह दुर्घटना अब भी एक पहेली बनी हुई है।

Video देखें: “जिनके अपने घर शीशे के हो वह दूसरों के घरों पर पत्थर नही मारते”, सुने एक ऐसी खबर जिसके बाद आपके भी शरीर के रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

गनीमत यह रही कि इस सड़क हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक को मामूली चोटें भी नहीं आईं और उसे मौके पर ही प्राथमिक सहायता दी गई। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ।
फिलहाल क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Video देखें: पंजाब-नगर कौंसिल चुनाव-सरकार की हालत खराब,कांग्रेस का विश्वास डगमगाया,भाजपा में नेतृत्व की कमी,खास खबर।

 

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
विधायक दिनेश चड्ढा की गढ़बागा को 3 लाख की सौगात! पंजाब में निजी सहायता प्राप्त कॉलेजों के शिक्षकों का वेतन संकट और प्रदर्शन की तैयारी रुपये पर RBI की डॉलर देनदारी का वार! 96 तक गिरने का अनुमान केंद्र सरकार ने पंजाब जेल कानून को चंडीगढ़ तक विस्तारित किया बेटे को जुए से रोकना पड़ा भारी! पिता की पीट-पीटकर हत्या पाक ड्रग्स-हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़! 4 तस्कर गिरफ्तार बंदी छोड दिवस पर अकाल तख्त के जत्थेदार का आह्वान: पंथक एकता और बंदी सिंहों की रिहाई के लिए साझा अभियान की अपील प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार ने पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यभार संभाला पंजाब में ड्रग्स की समस्या से निपटने के लिए युवाओं को गुरबानी से जोड़ना जरूरी: अकाल तख्त कार्यवाहक जत्थेदार ऑस्ट्रेलिया में हिमाचल के अभिषेक अवस्थी का ऐतिहासिक मुकाम, बने ग्रेटर बेंडिगो के मेयर