Home Latest आर्थिक तंगियों से जूझ रहे पंजाबी गायक ने उठाया खौफनाक कदम: सोशल...

आर्थिक तंगियों से जूझ रहे पंजाबी गायक ने उठाया खौफनाक कदम: सोशल मीडिया पर की लाइवस्ट्रीम

बठिंडा । राजवीर दीक्षित

(Economic Struggles and Betrayal Lead to Punjabi Singer Jaswinder Singh’s Tragic Death) पंजाब के बठिंडा जिले के नथाना हलके के पुहली गांव में रहने वाले पंजाबी गायक जसविंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जसविंदर सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से पहले, गायक ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो किया था, जिसमें उन्होंने अपने कदम का कारण बताया।

आर्थिक तंगी और धोखाधड़ी का शिकार

लाइव वीडियो में जसविंदर सिंह ने कहा कि वह अपने पिता और बच्चों से माफी मांगते हैं। उन्होंने आत्महत्या के पीछे की वजह अपने साथ हुई धोखाधड़ी को बताया।

➡️ नजरबंद हिन्दू नेता देखे किस तरह पुलिस को चकमा देकर हुआ गायब, Video देखने के लिए इस Link को Click करें।

जसविंदर सिंह पिछले कुछ समय से गंभीर आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने अपने साथ हुई प्रताड़ना की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन सब वजहों से उन्होंने यह कठोर कदम उठाया।

पुलिस की कार्रवाई शुरू

जसविंदर सिंह की मौत के बाद बठिंडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिवार के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

➡️ देखें Video: विकास बग्गा हत्याकांड में काबू आया 22 वर्षीय नौजवान, हथियार लाकर दिए थे।

जसविंदर सिंह का पोस्टमार्टम बठिंडा के सरकारी अस्पताल में किया जाएगा, जिसके बाद मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

जसविंदर की मौत से इलाके में शोक की लहर

जसविंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है। उनके प्रशंसक और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं, और कई लोग इसे सिस्टम की विफलता मानते हुए गायक को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

 

Translate »
error: Content is protected !!
BREAKING NEWS
परख सर्वेक्षण 2027-28 से पहले चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने बढ़ाई पढ़ाई की निगरानी, सरकारी स्कूलों में शुरू हुआ 'पनाश' मूल्यांकन चंडीगढ़ शिल्प मेले में बिखरी सांस्कृतिक विविधता, लोक नृत्य और सूफी संगीत ने मोहा मन पीयू कुलपति टंकेश्वर कुमार ने पुटा को दिया आश्वासन, शिक्षकों की लंबित मांगों का जल्द होगा समाधान लुधियाना में भीषण सड़क हादसा: मिनी ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में 3 की मौत, एक ही परिवार के 5 लोग घायल सियासी ड्रामा! कांग्रेस प्रत्याशी ने 3 बार बदला पाला, BJP के टिकट पर निर्विरोध बनीं प्रधान पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, विधायक डॉ. चरणजीत सिंह अकाली दल में शामिल कनाडा के ब्रैम्पटन में रेस्तरां गोलीबारी और हमले के मामले में पंजाब मूल के दो युवक गिरफ्तार BSF जवान की हिरासत में मौत: NCB ने निलंबित सैन्य अधिकारी मेजर अमित कुमार को मूल कैडर में वापस भेजा सालों के इंतजार के बाद आम लोगों के लिए खुला फरीदकोट का ऐतिहासिक किला मुबारक मोगा नगर निकाय पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, बाघापुराना और धर्मकोट में 63.71 प्रतिशत वोटिंग