Breaking: प्रसिद्ध सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन।

जालंधर। राजवीर दीक्षित
(Punjabi Singer Hans Raj Hans’ Wife Resham Kaur Passes Away)पंजाब के प्रसिद्ध सूफी गायक और भाजपा के पूर्व सांसद हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन हो गया है। उन्होंने जालंधर के टैगोर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

➡️ हमारे Video चैनल को देखने के लिए इस Line को Click करें, Follow करें व Like करें। आपको Updates मिलते रहेंगे।

बॉलीवुड गायक दलेर मेहंदी की समधन थीं
रेशम कौर का संबंध बॉलीवुड सिंगर दलेर मेहंदी के परिवार से भी था। उनकी बेटी अजीत कौर की शादी हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस से हुई है। इस दुखद घटना के बाद से परिवार और रिश्तेदार दुख प्रकट करने के लिए हंसराज हंस के घर पहुंच रहे हैं। अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

सतलुज घाट पर मिला,हिमाचल के रायपुर सहोड़ा का नौजवान।

हंसराज हंस: सूफी संगीत से राजनीति तक का सफर
हंसराज हंस का जन्म 9 अप्रैल 1962 को जालंधर के शफीपुर गांव में हुआ था। वह सूफी गायकी में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं और विश्वप्रसिद्ध गायक नुसरत फतेह अली खान के साथ भी गा चुके हैं। उनके बेहतरीन योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था।

हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकार वार्ता।

राजनीतिक सफर: अकाली दल से BJP तक
हंसराज हंस ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शिरोमणि अकाली दल (SAD) से की थी और 2009 में जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा, लेकिन वहां भी खास पहचान नहीं बना सके। अंततः वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए और 2019 में दिल्ली पश्चिम सीट से सांसद चुने गए। 2024 लोकसभा चुनाव में उन्हें पंजाब की फरीदकोट सीट से टिकट मिला, लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर सके।

वीडियो: नगर कौंसिल के खिलाफ व्यापार मंडल प्रधान का मोर्चा।

परिवार में शोक, शादी की सालगिरह से पहले दुखद खबर
हंसराज हंस और रेशम कौर की शादी 18 अप्रैल 1984 को हुई थी। उनकी शादी की 40वीं सालगिरह से ठीक 16 दिन पहले यह दुखद घटना घटित हुई।

यह दुखद समाचार पंजाबी संगीत और राजनीतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।